फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 22 Apr 2018 01:04 AM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
शहर थाना क्षेत्र निवासी एक युवती को शादी का झांसा देकर करीब तीन साल से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है।
जांच अधिकारी एएसआई सुशीला देवी ने बताया कि 20 अप्रैल को पीड़िता ने शिकायत दी थी कि आरोपी ने उसको बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि महिला के अनुसार नई आबादी निवासी राजकुमार तीन सालों से शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा है। 2017 मे पीड़िता की शादी होने के बाद भी आरोपी उसके पास फोन कर शादी करने का झांसा देता रहा। 17 अप्रैल को पीड़िता के परिवार में शादी का कार्यक्रम था और वह इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रेवाड़ी आई थी। इसी दौरान आरोपी ने पीड़िता के पास फोन कर उसे बुलाया और रेलवे चौक के निकट स्थित किसी होटल में ले जाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद 19 अप्रैल को पीड़िता जब अपने पति के साथ अपने ससुराल जा रही थी तो आरोपी ने पीड़िता को फोन पर धमकी दी और कहा कि तुझे कहीं जाने की जरूरत नही है। मैं तेरे से शादी करूंगा। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed