फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   ट्रैक्टर की टक्कर से कार सवार एक युवक की मौत, दो अन्य गंभीर

ट्रैक्टर की टक्कर से कार सवार एक युवक की मौत, दो अन्य गंभीर

Tue, 16 Apr 2019 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर की टक्कर से कार सवार एक युवक की मौत, दो अन्य गंभीर

विज्ञापन
कोसली। कोसली-गुड़ियानी रोड पर गांव गूगोढ़ के नजदीक सोमवार देर रात को आल्टो कार व ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई, जिसमें कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार भाकली निवासी जगदीश, कान्हड़वास निवासी राकेश व विकास कार से कोसली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गूगोढ़ गांव के समीप सामने से आए तेज रफ्तार ट्रैक्टर से कार की भिड़ंत हो गई। घटना में कार सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर सहित मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद पुलिस व घायलों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घायलों को कोसली के एक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जगदीश को मृत घोषित कर दिया। जबकि दोनों घायलों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया गया है कि मृतक खेतीबाड़ी का कार्य करता था। वह अपने साथियों के साथ किसी से रेवाड़ी की ओर गया था। शाम को वह वापस घर लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed