फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   ट्रक चोरी कर भाग रहे बदमाशों ने नाका तोड़कर दो जगह पुलिस पर की फायरिंग

ट्रक चोरी कर भाग रहे बदमाशों ने नाका तोड़कर दो जगह पुलिस पर की फायरिंग

Wed, 06 Jun 2018 12:44 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
ट्रक चोरी कर भाग रहे बदमाशों ने नाका तोड़कर दो जगह पुलिस पर की फायरिंग
ट्रक चोरी कर भाग रहे बदमाशों ने नाका तोड़कर दो जगह पुलिस पर की फायरिंग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
गो-तस्करी गिरोह पर दो बड़ी कार्रवाई के बाद सोमवार रात एक बार फिर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई। कसौला थाना क्षेत्र के गांव पातूहेड़ा कार्यालय के बाहर खड़े ट्रक को चोरी करके भाग रहे बदमाशों ने गढ़ी बोलनी गांव के नाका पर पुलिसकर्मियों पर फायरिंग की। इसके बाद बदमाशों को राजस्थान पुलिस के साथ घेरने का प्रयास किया तो बदमाश राबड़का गांव के समीप पुलिसकर्मियों पर फिर फायरिंग करते हुए ट्रक छोड़कर फरार हो गए। कसौला पुलिस ने इस संबंध में पीसीआर चालक कांस्टेबल सुनील कुमार की शिकायत पर बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर लिया है।

कसौला पुलिस ने बताया कि गांव पातूहेड़ा निवासी रोहताश सिंह का अपने गांव में ही ट्रांसपोर्ट का कार्यालय है। सोमवार रात को रोहताश अपने कार्यालय में ही सोया था। रात को करीब दो बजे जब वह लघुशंका के लिए बाहर आया तो उसने देखा कि ट्रक को स्टार्ट करके कुछ लोग आसलवास की तरफ ले जा रहे हैं। ट्रक के पीछे दो कार भी चल रही थी। इसके बाद उसने तुरंत ही कसौला पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने दिल्ली-जयपुर राजमार्ग के साथ गढ़ी बोलनी गांव में नाकाबंदी करा दी। इसी दौरान जब रेवाड़ी की तरफ से आ रहे एक ट्रक के चालक को यहां मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने रुकने का इशारा किया चालक ने सीधे बैरिकेट्स को टक्कर मार दी। दूसरी तरफ बैठे बदमाश ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी। इसमें खड़े पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। यहां से नाका तोड़ने के बाद बदमाश सीधे खुशखेड़ा रोड पर निकल गए। पुलिसकर्मियों ने उनका पीछा करना प्रारंभ कर दिया। टोल नाके पर बदमाशों का रोकने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली जिसके बाद मामले की जानकारी टपूकड़ा पुलिस को दी गई। कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद पुलिस सतर्क हुई। राजस्थान पुलिस की टीम ने राबड़का गांव के समीप नाकाबंदी की हुई थी। नाकाबांदी को देखकर बदमाशों ने ट्रक को गांव में घुसा दिया। इसके बाद कसौला व टपूकड़ा पुलिस ने उनका पीछा किया तो बदमाश आगे का रास्ता तंग होने के कारण ट्रक को छोड़कर पुलिस पर फायरिंग करते हुए अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। पुलिस ने बताया कि बदमाशों की संख्या तीन-चार थी। इस संबंध में कसौला पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास तथा आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करके उनकी तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed