{"_id":"5b2aa1284f1c1bf16e8b8e58","slug":"101529520424-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्किंग संचालक पर चाकू से हमला करने वाला गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। शहर के गोकल बाजार में खरीदारी करने आए शिव कॉलोनी निवासी पार्किंग संचालक बिल्लू उर्फ राजकुमार पर चाकू से हमला करने के एक आरोपी काला को पुलिस ने मंगलवार रात नई बस्ती से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त की गई स्कूटी व चाकू भी बरामद कर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 17 जून की शाम को शिव कालोनी कालूवास रोड निवासी राजकुमार उर्फ बिल्लू अपने साथी के साथ कपड़े लेने के लिए गोकल बाजार गया था। इसी दौरान काला अपने अन्य साथियों के साथ स्कूटी पर सवार होकर आया तथा बिल्लू की गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। बिल्लू ने बचने का प्रयास किया तो आरोपी के दोनों साथियों ने भी हमला कर दिया था। घायल अवस्था में उसे ट्रामा सेंटर मे भर्ती कराया गया था। पुलिस ने राजकुमार उर्फ बिल्लू की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने बताया कि वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान हो चुकी है, उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।