{"_id":"5aac1a4a4f1c1b8e778b5fa1","slug":"101521228362-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारा गिरफ्तार----2","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारा गिरफ्तार----2
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में घुसकर कानूनगो की हत्या के आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
बावल थाना क्षेत्र के गांव तिहाड़ा में 16 जुलाई 2017 को घर में बैठकर खाना खा रहे कानूनगो सतबीर की गोली मारकर हत्या करने के मामले में रेवाड़ी की सीआईए पुलिस ने वीरवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वीरवार को रेवाड़ी अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर चार दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी अन्य हत्या के मामले में भौंडसी जेल में बंद था।
बावल क्षेत्र के गांव तिहाड़ा निवासी कानूनगो सतबीर पिछले वर्ष 16 जुलाई को सुबह करीब 10 बजे अपने घर में खाना खा रहा था। इसी दौरान सफेद रंग की एक स्विफ्ट कार में सवार होकर आए चार बदमाशों ने उसकी गोली मार कर हत्या कर दी थी। वारदात के समय दो बदमाश कार में ही बैठे रहे जबकि दो अन्य ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद बदमाश राजस्थान सीमा की तरफ फरार हो गए थे। घटना के बाद उत्तेजित ग्रामीणों ने बावल से प्राणपुरा जाने वाले मार्ग को जाम कर दिया था। रेवाड़ी सीआईए की टीम ने वीरवार को सोहना थाना क्षेत्र के गांव सांप की नंगली निवासी पवन कुमार उर्फ पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक सतबीर का बार गुर्जर निवासी एक व्यक्ति के साथ पैसों का लेनदेन था। उसी रंजिश के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से वारदात में शामिल अन्य आरोपियों के बारे मे गहनता से पूछताछ कर उन्हें भी जल्द काबू कर लिया जाएगा।
-----
हत्या के मामले में भौंडसी जेल में बंद था आरोपी
गिरफ्तार आरोपी को हत्या के एक अन्य मामले में भौंडसी जेल में बंद था। इसको गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किए थे। पुलिस द्वारा पूछताछ पर आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर तिहाड़ा गांव में गोली मारकर की गई सतबीर कानूनगो की हत्या का खुलासा किया था।
विज्ञापन
-------
बेटे की शिकायत पर किया था मामला दर्ज
मृतक के पुत्र की शिकायत पर बावल थाना पुलिस ने हत्या व आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।