फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   1.5 lakh material and cash stolan from home

तीन घरों से डेढ़ लाख का सामान और नकदी चोरी

Fri, 19 Feb 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Fri, 19 Feb 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
1.5 lakh material and cash stolan from home
चोरों ने जिले के अलग-अलग स्थानों से लाखों का सामान और बाइक चोरी कर ली। पुलिस ने इस संबंध में शिकायत पर चोरी के पांच मामले दर्ज किए हैं। इनमें तीन घरों से डेढ़ लाख का सामान और मॉडल टाउन से चोरी दो बाइक शामिल हैं।
विज्ञापन


अजय नगर में दो मकानों से हजारों उड़ाए
सिटी थाना क्षेत्र अब चोरों के निशाने पर आ गया है। चोरों ने शहर के अजय नगर में चोरों ने दो मकानों को निशाना बनाते हुए हजारों उड़ा डाले। अजय नगर में रहने वाले मोतीलाल व रामफल पड़ोसी हैं। 17 फरवरी की रात दोनों परिवार घर में सोए हुए थे। इसी बीच चोर उनके घरों में दाखिल हो गए।
विज्ञापन


मोती लाल के घर से 10 हजार रुपए की नकदी के अलावा करीब 25 हजार रुपए के आभूषण चोरी कर लिए। वहीं रामफल के मकान से चोरों ने करीब 40 हजार रुपए के सोने के आभूषण चोरी कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव सहारनवास में 80 हजार रुपये की चोरी
रामपुरा थाना क्षेत्र के गांव सहारनवास में भी चोरों ने एक घर से 85 हजार रुपये से ज्यादा के माल पर हाथ साफ कर दिया। सुबह मामले का पता चलने के बाद गांव निवासी नेत्रप्रकाश ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। मिली शिकायत पर पहुंची रामपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

-------
मॉडल टाउन एरिया से दो बाइक चोरी
हमेशा की तरह बाइक चोरों के लिए मॉडल टाउन एरिया सबसे मुफीद जगह साबित हो रही है। मॉडल टाउन एरिया में बाइक चोरी की सबसे ज्यादा वारदाते हो रही हैं। बुधवार शाम भी पुलिस ने बाइक चोरी के दो मामले दर्ज किए गए। सराय बलभद्र निवासी नवीन कुमार की बाइक मॉडल टाउन में एक घर से तथा खालेटा निवासी अजय कुमार की बाइक कोर्ट परिसर से चोरी हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामलों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed