{"_id":"5e10d84e8ebc3e87ca32f974","slug":"crime-rewari-news-rtk535654030","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में डांस कर रही महिलाओं से अभद्रता करने के छह आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में डांस कर रही महिलाओं से अभद्रता करने के छह आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
शादी के कार्यक्रम के दौरान महिलाओं से अभद्रता व मारपीट के आरोपी।
- फोटो : Rewari
शादी समारोह के दौरान महिलाओं से अभद्रता एवं मारपीट के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कुंडल निवासी हरपाल, अंकित, मोहित, कुलदीप, संदीप व योगेश के रूप में हुई है। इन आरोपियों पर धमकी देने का भी केस दर्ज कराया गया है।
उल्लेखनीय है कि बीती दो दिसंबर की रात को हरजीपुर गांव निवासी मूलचंद के लड़के का बनवारा निकाला जा रहा था। इसी दौरान परिवार की महिलाएं डांस कर रही थीं। इस बीच बाइक सवार दो युवकों ने इन महिलाओं से अभद्रता की। महिलाओं द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने हाथापाई की तथा मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। कुछ समय बाद कुंडल गांव के 10-12 अन्य लड़के हाथों में लोहे की रॉड व लाठी डंडों सहित मूलचंद के घर में घुस गए। आरोपियों ने महिलाओं सहित परिवार के लोगों के साथ मारपीट की तथा घर में रखा हुआ शादी का सामान के साथ भी तोड़फोड़ की।
खोल थाना पुलिस ने मूलचन्द की शिकायत पर विभिन्न धाराओं सहित मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी और जांच के बाद शुक्रवार 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। शनिवार सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, वहां से इन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।