फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Crime

हफ्ता वसूली से इंकार पर बदमाशों ढाबा संचालक को पीटा

Fri, 02 Aug 2019 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Crime
कैप्शन न.05 रेवाड़ी। बदमाशों द्वारा की गई तोड़फोड़ - फोटो : Rewari
दिल्ली-जयपुर हाईवे नंबर आठ पर गांव खरखड़ा पास ढाबा संचालक को शुक्रवार से गाड़ियों में सवार होकर आए बदमाशों ने हफ्ता वसूली करने की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने ढाबा संचालक की जमकर पिटाई की। जिससे ढाबा संचालक और उनका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान बदमाश ढाबे में तोड़फोड़ करते हुए गल्ले से करीब 14 हजारों रुपये की नकदी भी उठा ले गए। बदमाशों ने पैसे नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव ततारपुर खालसा निवासी बीर सिंह ने बताया कि दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गांव खरखड़ा के समीप ढाबा किया हुआ है। शुक्रवार को वह अपने भतीजे देशपाल के साथ ढाबे पर थे। इसी दौरान कई गाड़ियों में सवार करीब 15-20 युवक वहां पहुंच गए तथा बीर सिंह से हफ्ता देने की धमकी दी। युवकों ने कहा कि वे बहरोड़ से है तथा यहां काम करने हैं तो पैसे देने होंगे। वे सभी से ऐसे ही पैसे लेते है। बीर सिंह ने इंकार किया तो युवकों के साथ बहस हो गई। आरोप है कि युवकों ने लाठी-डंडों से बीर सिंह व देशपाल पर हमला बोल दिया तथा ढाबा में भी जमकर तोड़फोड़ की। मारपीट में दोनों घायल हो गए। बदमाश जाते-जाते ढाबा के गल्ले से करीब 14 हजार रुपये की नकदी भी निकाल ले गए।
विज्ञापन

बदमाशों ने पैसे नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। शोर सुन कर आसपास के लोग भी वहां पहुंचे। लोगों को आता देखकर बदमाश गाड़ियों से फरार हो गए। लोगों ने दोनों को कस्बा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन बदमाश फरार हो चुके थे। देशपाल की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बीर सिंह की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed