फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   crime

हथियार के लिए पैसे उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sun, 21 Jul 2019 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
crime
। गवाही ना देने का दबाव बनाने के लिए 30 नवंबर 2018 को कोर्ट परिसर के सामने गोली चलाने का प्रयास करने वाले आरोपियों को अवैध हथियार उपलब्ध कराने के लिए पैसे देने वाले आरोपी को सेक्टर-तीन चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गांव गोकलगढ़ निवासी दीपक के रूप में हुई है। इस वारदात मे शामिल आरोपी जयप्रकाश, नीरज व राहुल सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस दो देशी कट्टा, एक पिस्तौल व तीन कारतूस पहले ही बरामद कर चुकी है। उल्लेखनीय है कि गांव गोकलगढ़ में 27 जुलाई 2018 को राहुल नाम के युवक पर गांव के ही कुछ युवकों ने तेज धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किया था। उस मामले में सदर थाना पुलिस ने हत्या का प्रयास सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया हुआ है। उसी मामले में 30 नंवबर 2018 को अदालत में सुनवाई थी तथा दोनों पक्ष कोर्ट में आए थे और गोकलगढ़ निवासी प्रवीन व अमर सिंह अपने साथियों के साथ कोर्ट के गेट के पास बाहर बैठे हुए थे। इसी दौरान जिला अलवर निवासी नीरज व गोकलगढ निवासी राहुल बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचे तथा झगड़ा शुरू कर दिया था। आरोपी नीरज ने अवैध हथियार निकल कर फायर करने का प्रयास किया था, परंतु देशी कट्टा से गोली नहीं चल पाई थी। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास व आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शंरू की थी। पुलिस ने आरोपी दीपक को शुक्रवार की शाम राजीव चौक के निकट से गिरफ्तार कर लिया। दीपक ने ही आरोपियों को अवैध हथियार खरीदने के लिए पैसे उपलब्ध कराए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed