फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Crime,murder,arrest,accused,planing,Wife

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर दो युवकों को दो लाख की सुपारी देकर कराई थी पति की हत्या

Mon, 06 Jan 2020 08:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
Crime,murder,arrest,accused,planing,Wife
कोसली हत्या के आरोपी पुलिस गिरफ्त में - फोटो : Rewari
क्षेत्र के एक गांव में पत्नी ने अपने कॉलेज समय के प्रेमी के साथ मिलकर दो युवकों को दो लाख रुपये की सुपारी देकर पति की हत्या कराई थी। आरोपी प्रेमी रिश्ते में महिला का मामा लगता है। दोनों विवाह करना चाहते थे, लेकिन परिवार के सदस्यों की नाराजगी के कारण उनका विवाह नहीं हो सका था। आरोपी महिला की कॉल डिटेल व वारदात के दिन आरोपियों द्वारा महिला से मारपीट नहीं करने की कड़ी जोड़ते हुए पुलिस मामले के खुलासे तक पहुंची। पुलिस ने महिला व उसके प्रेमी जींद जिले के गांव पांडूपिंडारा निवासी अनिल व दो अन्य विकास व मनीष को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक कोर्ट में बतौर मुंशी तैनात था। 23 दिसंबर की रात को तीन नकाबपोश युवक उसके घर में दीवार फांदकर घुसे और लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। हालांकि मृतक की पत्नी ने पड़ोसियों पर ही हत्या का आरोप लगाया था। लेकिन हमले में पत्नी के साथ मारपीट नहीं किए जाने से पुलिस को उस पर शक हुआ। इसके बाद पुलिस ने महिला के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई और उससे पूछताछ शुरू की। महिला से पूछताछ में हत्या की परतें खुलती चली गईं।
विज्ञापन

कॉलेज में साथ पढ़ते थे दोनों
महिला ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने ननिहाल में पढ़ाई की थी। वहीं पर रिश्ते में उसके मामा लगने वाले अनिल के साथ उसे प्रेम हो गया। वर्ष 2006 में उसका विवाह सुधराना निवासी युवक के साथ हो गया था। इस दौरान अनिल से उसकी बातचीत बंद हो गई। लेकिन करीब चार साल बाद 2010 में दोनों फिर संपर्क में आ गए। इसके बाद दोनों का मिलना-जुलना शुरू हो गया। पति की गैर मौजूदगी में उसका प्रेमी उसके घर भी आने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेम के चलते नहीं की शादी, कोरियर का करता था काम
महिला का प्रेमी अनिल अविवाहित है। बताया गया है कि महिला से शादी नहीं होने के चलते अनिल ने शादी ने नहीं की। वर्तमान में जींद में अनिल कोरियर का काम करता है। उसका पति दूसरे जिले की कोर्ट में तैनात था, ऐसे में मौका पाकर अनिल उसके घर आने लग गया था। इसी दौरान ही दोनों ने महिला के पति की हत्या की साजिश रची थी।
प्रेमी ने दो लाख रुपये दी थी सुपारी
पुलिस पूछताछ में आरोपी प्रेमी अनिल ने बताया कि उसने अपने गांव निवासी विकास व मनीष को एक-एक लाख रुपये में महिला के पति को मारने की सुपारी दी थी। वारदात की रात को करीब 10 बजे सभी आरोपी उनके घर की दीवार फांदकर घुसे गए। विकास व मनीष ने महिला के पतित को सोते हुए ही काबू कर लिया तथा लाठी-डंडों व रॉड से उसकी हत्या कर दी थी।
पड़ोसियों पर लगाया था हत्या का आरोप
आरोपी पत्नी ने हत्या के बाद अपने पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों पर ही हत्या का आरोप लगाया था। महिला ने नाली के विवाद को हत्या का कारण बताया था। इसके बाद पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया, लेकिन पुलिस हत्यारे तक नहीं पहुंच पाई थी। लेकिन पुलिस मृतक की पत्नी की कॉल डिटेल लेकर छानबीन की तो हत्या का रहस्य खुल गया। महिला से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर वारदात की पूरी कहानी बता दी।
पत्नी सहित चारों आरोपियों का लिया रिमांड
पुलिस नेे सोमवार को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। आरोपी महिला को दो दिन व तीनों आरोपियों को चार दिन के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त हथियार व अन्य सामान बरामद करने के साथ ही आरोपियों की आपराधिक पृष्ठभूमि के बारे में पता लगाया जाएगा।
कोर्ट में टाइपिस्ट के पद पर तैनात था मृतक
मृतक दूसरे जिले की कोर्ट में टाइपिस्ट के पद पर तैनात था। शनिवार व रविवार को कोर्ट की छुट्टी होने के कारण वह अपने घर आया हुआ था। सोमवार सुबह उसे अपनी ड्यूटी पर जाना था, लेकिन रात को ही उसकी हत्या कर दी गई।
पत्नी ने पुलिस पर लगाया था समय पर नहीं पहुंचने का आरोप
मृतक की पत्नी ने वारदात की रात को पुलिस पर सूचना देने के बाद भी समय पर नहीं पहुंचने का आरोप लगाया था। महिला ने बताया कि रात को करीब साढ़े 10 बजे हुई वारदात के बाद उसने पुलिस कंट्रोल नंबर पर कई बार फोन किया, लेकिन कोई रेस्पांस नहीं मिला। काफी देेर तक कोई मदद नहीं मिली तो उन्होंने पति की कोर्ट में तैनात न्यायाधीश के रीडर को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को फोन किया गया, तब जाकर रात करीब 12 बजे पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।

आरोपियों से रिमांड के दौरान करेंगे पूछताछ : एसएचओ
कोसली के एसएचओ जगबीर ने बताया कि वारदात के बाद मृतक की पत्नी की कॉल डिटेल लेकर जांच की गई तो वारदात की परतें खुलती चली गईं। पूछताछ में महिला ने हत्या की कहानी बयान कर दी। पुलिस ने चारों को काबू कर पूछताछ के लिए कोर्ट से रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed