{"_id":"5fbe8cce8ebc3e9b9b455b46","slug":"crime-fraud-case-file-rewari-news-rewari-news-rtk5838192168","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल संचालिका सहित दो के साथ 67 हजार की ठगी, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल संचालिका सहित दो के साथ 67 हजार की ठगी, मामला दर्ज
विज्ञापन
शहर से सटे मांढैया कलां निवासी एक स्कूल संचालिका के खाते में रुपये भेजने का झांसा देकर शातिर ठग ने दो बार में करीब 40 हजार रुपये निकाल लिए। दूसरी ओर शहर के अर्जुन नगर निवासी एक व्यक्ति का रिश्तेदार बनकर साइबर अपराधियों ने 27 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। पीड़ितों द्वारा मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में शहर के अर्जुन नगर निवासी मुरारी लाल शर्मा ने कहा है कि 13 नवंबर को उसके पास फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि वह उसका रिश्तेदार बोल रहा है तथा उसे अपने एक जानकार से पैसे लेने हैं। फोन-पे के जरिये वह उसके खाते में पैसे ट्रांसफर करा देते हैं, जब वह रेवाड़ी आएगा तो वापस ले लेगा। मुरारी लाल ने अपने बेटे हरिशंकर का नंबर दे दिया। फोन करने वाले ने हरिशंकर को झांसा दिया कि वह उसके खाते में पांच रुपये ट्रांसफर करे ताकि पता चल सके कि सही खाते में लेन देन हो रहा है। पांच रुपये ट्रांसफर होने के बाद शातिर ठग ने क्यूआर कोड भेज दिया तथा हरिशंकर से स्कैन करने के लिए कहा। क्यूआर कोड स्कैन करते ही हरिशंकर के खाते से 27 हजार रुपये निकल गए। ठगी का पता लगने के बाद हरिशंकर ने बैंक में संपर्क कर अपना खाता बंद कराया तथा पुलिस को शिकायत दी। शहर थाना पुलिस ने ठगी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फीस के चक्कर में हुई ठगी
मांढैया कलां में प्ले स्कूल संचालिका पूनम यादव ने बताया कि उसके पास 27 अक्तूबर को एक व्यक्ति का फोन आया तथा रुपये ट्रांसफर करने के लिए फोन-पे एप के नंबर मांगे। उन्होंने किसी अभिभावक द्वारा बच्चे की फीस जमा करना समझ कर फोन-पे पर ट्रांसफर के लिए अपने नंबर दे दिए, परंतु उसके खाते से दो बार में 39,998 रुपये ट्रांसफर कर लिए। ठगी का पता लगने के बाद उन्होंने बैंक व पुलिस को शिकायत दी। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।