{"_id":"6691881afe366395c40333b4","slug":"create-awareness-to-stop-feticide-dr-usha-rewari-news-c-198-1-rew1001-206716-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रूण हत्या पर रोक के लिए करें जागरूक : डाॅ. उषा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रूण हत्या पर रोक के लिए करें जागरूक : डाॅ. उषा
Sat, 13 Jul 2024 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 13 Jul 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की सीएम सलाहकार डाॅ. उषा गुप्ता ने शुक्रवार को शहर के सैंडपाइपर पर्यटन कॉम्प्लेक्स में बैठक कर अभियान की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि भ्रूण हत्या पर रोक लगाने के लिए लोगों को जागरूक किया जाए।
लोगों को चाहिए कि वे जहां तक संभव हो गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी सरकारी संस्थान में करवाएं। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग को खंड स्तर पर मासिक बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी राजकीय अस्पताल व सीएचसी-पीएचसी में उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने संबंधित विभाग को निर्देश दिए कि एमटीपी दवाओं की खरीद के के रिकार्ड की मॉनिटरिंग की जाए तथा सभी एमटीपी सेंटर ड्रग से संबंधित लिस्ट प्रतिमाह भिजवाएं। इस मौके पर पीपीटी के माध्यम से लिंगानुपात के आंकड़ों को प्रदर्शित किया गया।
डा. उषा गुप्ता ने शिक्षा विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि घर-घर में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ इस अभियान बारे जागरूकता फैलाने के लिए स्कूल के विद्यार्थियों का भी सहयोग लिया जाए । कहा कि कन्या भ्रूण हत्या करने व करवाने वालों की सही सूचना देने वालों को सरकार द्वारा एक लाख रुपए तक का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
ऐसी सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार व प्रशासन की ओर से कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं।