फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Cow smugglers opened fire on members of Gau Raksha Dal in Bawal

Haryana: बावल में गौ-तस्करों ने गौरक्षा दल के सदस्यों पर की फायरिंग, आरोपियों ने पहले मारी थी गाड़ी को टक्कर

Thu, 15 Aug 2024 01:06 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, बावल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बावल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 15 Aug 2024 01:06 PM IST
सार

गौ-तस्कर गायों को छोड़कर पिकअप में भागने लगे। आशु कुमार ने बताया कि जब उसने उनका पीछा किया तो उन्होंने पिकअप बैक कर अंबेडकर चौक पर उसकी गाड़ी को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Cow smugglers opened fire on members of Gau Raksha Dal in Bawal
दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी - फोटो : संवाद

विस्तार

रेवाड़ी के बावल क्षेत्र में गौ-तस्करों ने गौरक्षा दल के सदस्यों पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोलियां किसी गौरक्षक को नहीं लगीं और वे बाल-बाल बच गए। बावल क्षेत्र निवासी आशु कुमार ने पुलिस को बताया है कि वह गौरक्षा दल का जिला अध्यक्ष है। देर रात कुछ गौ-तस्कर एक पिकअप में गायों को भर रहे थे।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही वह अपने साथियों के साथ  गाड़ी में सवार होकर मौके पर पहुंचे। इस दौरान गौ-तस्कर गायों को छोड़कर पिकअप में भागने लगे। आशु कुमार ने बताया कि जब उसने उनका पीछा किया तो उन्होंने पिकअप बैक कर अंबेडकर चौक पर उसकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इतना ही नहीं उन्होंने फायरिंग भी की।
विज्ञापन


फायरिंग में एक गोली उनकी कैंपर गाड़ी की खिड़की पर लगी। इसके बाद गौ-तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। गौ रक्षक दल के सदस्य की जान बाल-बाल बच गई। बावल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि गांव फिदेड़ी निवासी सोनू को गौ-तस्करों ने मारी थी गोली गौरतलब है कि डेढ़ महीने पहले गांव फिदेड़ी निवासी सोनू को गो तस्करों ने गोली मार दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। सोनू सरपंच को न्याय दिलाने के लिए तमाम हिंदू संगठनों ने रेवाड़ी में महापंचायत भी की थी। उन्होंने सरकार से गोहत्या रोकने की मांग भी की थी। सीएम नायब सैनी खुद सोनू के घर परिजनों से मिलने के लिए गए थे और आश्वासन दिया था की गो तस्कर बख्शे नहीं जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed