फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Cow protection organization caught a canter full of cows, caught the running cow smuggler

गोरक्षा संगठन ने पकड़ा गोवंश से भरा कैंटर, भागते गो तस्कर को दबोचा

Sun, 07 Nov 2021 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Cow protection organization caught a canter full of cows, caught the running cow smuggler
पुलिस द्वारा गो तस्करों से कब्जे से छुड़ाए गए गोवंश। - फोटो : Rewari
धारूहेड़ा । गोवंश को काटने के लिए कैंटर में लेकर जा रहे गो तस्कर को गो रक्षा संगठन के लोगों ने पकड़ लिया। तस्कर गाड़ी छोड़कर भाग खड़ा हुआ लेकिन संगठन के लोगों ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया। हालांकि, उसके दो साथी भागने में कामयाब रहे। गो तस्कर गो वंशों को कैंटर में लादकर मेवात ले जा रहा था।
विज्ञापन

सूचना पर गोरक्षा संगठन के लोगों ने कैंटर को रोक लिया। पहले तो उसने कैंटर भगायी लेकिन जब संगठन के लोगों ने उसका पीछा किया तो वह धारूहेड़ा के जीतपुरा गांव के पास वाहन को छोड़कर भागने लगा लेकिन संगठन के लोगों ने पीछा कर उसे दबोच लिया। जबकि दो साथी फरार हो गए। पुलिस ने गोवंश को मुक्त कराकर वाहन को कब्जे ले लिया। इसके अलावा आरोपी को भी हिरासत में ले लिया। घटना के संबंध में पुलिस ने गौरव की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम और हरियाणा गोवंश एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बजरंग दल से जुड़े कार्यकर्ता गौरव कुमार ने बताया कि शनिवार की रात को उन्हें सूचना मिली थी कि शहर की तरफ से होता हुआ एक कैंटर वाहन धारूहेड़ा-भिवाड़ी के रास्ते मेवात में जाएगा। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने गांव फदनी के समीप जीतपुरा को जाने वाले रोड पर अपनी कार खड़ी कर ली। इसके बाद मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 4 बजे एक अलवर नंबर का कैंटर वाहन आया तो सदस्यों ने उसके चालक को रूकने का इशारा किया। इस पर चालक ने वाहन को रोकने की बजाय उसकी रफ्तार को बढ़ा दिया और जीतपुरा की तरफ भागने लगे। सदस्यों ने अपनी कार से उसका पीछा शुरू कर दिया और जीतपुरा गांव के समीप पहुंचने पर उसने अचानक वाहन की रफ्तार कम कर दी और बाद में वाहन को छोड़ भागे। इसके बाद कैंटर खेत में नीचे उतर गई जबकि उसमें सवार दो लोग भागने में कामयाब हो गए जबकि एक को कार्यकर्ताओं ने कुछ दूरी पर ही जाकर पकड़ लिया और उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed