Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Counting of votes will take place on 4th in the three-tier security circle

Rewari News: त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में 4 को होगी मतगणना

Fri, 31 May 2024 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 31 May 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Counting of votes will take place on 4th in the three-tier security circle
रेवाड़ी। ​निरीक्षण करने के लिए पहुंचे डीसी राहुल हुड्डा साथ में एसपी शशांक कुमार सावन। स्रोत :
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। लोकसभा चुनाव की मतगणना 4 जून को त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में की जाएगी। जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना प्रात: 8 बजे से शुरू हो जाएगी। मतगणना केंद्र की सुरक्षा का जायजा वीरवार को जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्डा और एसपी शशांक कुमार सावन ने लिया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि कर्मचारी 4 जून को मतगणना के दिन निर्धारित समय पर मतगणना केंद्र में अपनी-अपनी ड्यूटी पर उपस्थित हो जाएं। काउंटिंग एजेंट, काउंटिंग स्टाफ के लिए अलग-अलग प्रवेश की व्यवस्था रहेगी। किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। बताया कि प्रथम सुरक्षा घेरा मतगणना केंद्र से 100 मीटर दूरी से प्रारंभ होगा।
विज्ञापन

यह स्थान पैदल क्षेत्र होगा। यहां पर वाहनों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इस क्षेत्र में पुलिस फोर्स की तैनाती रहेगी। इस क्षेत्र में प्रवेश करने वाले अपने प्रवेश पत्र साथ रखेंगे और बिना प्रवेश पत्र के प्रवेश निषेध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस क्षेत्र में काउंटिंग एजेंट, अभिकर्ता, मतगणना स्टाफ और मीडिया पर्सन को जारी किए गए प्रवेशपत्र के आधार पर ही प्रवेश दिया जाएगा। द्वितीय सुरक्षा चक्र परिसर के प्रवेश द्वार पर होगा। मतगणना केंद्र में माचिस, लाइटर, शस्त्र, आईपोड, रिकॉर्डिंग डिवाइस आदि प्रतिबंधित रहेगे। मोबाइल फोन का उपयोग भी केवल निर्दिष्ट स्थान पर ही किया जा सकेगा।

तीसरा चक्र आंतरिक सुरक्षा के रूप में गणना हॉल के प्रवेश द्वार पर होगा। सुरक्षा कर्मियों की टुकड़ी से लैस प्रवेश द्वार पर भी फ्रिस्किंग की व्यवस्था रहेगी। मतगणना केंद्र के अंदर किसी भी अनाधिकृत व शरारती तत्व को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मतगणना हाल में कितने टेबल लगाए जाने हैं, टेबल किस प्रकार लगाए जाने हैं, प्रत्याशी, उनके द्वारा अधिकृत प्रतिनिधि और मतगणना अभिकर्ता कितने होंगे तथा किन स्थानों पर बैठेंगे, ईवीएम-वीवीपैट की गणना के लिए कौन सा टेबल निर्धारित किया जाए, डाक मतपत्रों की गणना कहां हो, कौन सी सावधानियां बरतने की जरूरत है जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर भी जानकारी साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed