फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Counting of votes for Zip and Panchayat Samiti member elections tomorrow

Rewari News: जिप व पंचायत समिति सदस्य के चुनावों की मतगणना कल

Fri, 25 Nov 2022 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Counting of votes for Zip and Panchayat Samiti member elections tomorrow
रेवाड़ी। जिला परिषद के 18 वार्डों और सभी खंडों में पंचायत समिति के सदस्यों के लिए पिछले दिनों पड़े मतों की गणना 27 नवंबर को सुबह 8 बजे से होगी। मतगणना शहर के सेक्टर-18 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय और जैन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी में की जाएगी। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं डीसी अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि रेवाड़ी, खोल, बावल, धारूहेड़ा व डहीना खंड की मतगणना सेक्टर-18 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय रेवाड़ी तथा खंड जाटूसाना व नाहड़ की मतगणना जैन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी में की जाएगी। उन्होंने जिला परिषद के सभी प्रत्याशियों को निर्देश दिए कि वे स्वयं या उनके चुनाव अभिकर्ता मतगणना के लिए निर्धारित तिथि व समय अनुसार मतगणना स्थान पर पहुंचना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने बताया कि रेवाड़ी जिले में रविवार, 27 नवंबर को होने वाली जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना के मद्देनजर हरियाणा निर्वाचन आयोग ने म्हारी पंचायत पोर्टल पर मतगणना से संबंधित लाइव अपडेट उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को रहेगा ड्राई डे
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं डीसी अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि रेवाड़ी जिला में 27 नवंबर को होने वाली जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाने के उद्देश्य से 27 नवंबर को ड्राई-डे रहेगा। इस दौरान हरियाणा शराब लाइसेंस नियम 1970 व हरियाणा आबकारी पॉलिसी 2022-23 के तहत शराब की दुकान, होटल, रेस्तरां, क्लब तथा अन्य संस्थान में शराब बेचने व परोसने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed