फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   corona vaccination, 18 plus youth

18 प्लस के लिए आज रिजर्व कोटा भी हो जाएगा खत्म

Fri, 28 May 2021 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
corona vaccination, 18 plus youth
रेवाड़ी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को 9 केंद्रों पर रिजर्व में रखी गई 2420 डोज 18 प्लस को लगाई जाएगी। यदि कल भी इस श्रेणी के लोगों के लिए वैक्सीन आवंटित नहीं हुई तो रविवार को टीकाकरण नहीं हो पाएगा। इसके अलावा 45 प्लस के लिए शुक्रवार को भी 2500 डोज आवंटित की गई है। इस श्रेणी के लोगों को शनिवार को 15 केेंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले में दोनों श्रेणी के कुुल 2943 लोगों को डोज लगाई गई। 18 प्लस में सीएचसी बावल, जीएच रेवाड़ी, पीएचसी बासदुधा, सीएचसी गुरावड़ा, युपीएचसी राजीव नगर, पीएचसी मसानी, युपीएचसी कुतुबपुर व नागरिक अस्पताल कोसली में टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ ने टीकाकरण का किया निरीक्षण
सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार ने शुक्रवार को संगवाड़ी व कसौला पीएचसी के साथ बावल सीएचसी का निरीक्षण किया। सीएमओ ने इस दौरान टीकाकरण से लेकर सैंपलिंग को लेकर जानकारी लेने के साथ स्वास्थ्य कर्मियों को जरूरी निर्देश दिए। इसके अलावा बेहतर कार्य करने वालों को प्रेरित भी किया। उन्होंने रिकवरी रेट 90 से अधिक होने पर सभी सभी स्वास्थ्यकर्मी बधाई के पात्र हैं। इमरजेंसी वार्ड में 10 बेड का बनाने पर जोर दिया। कहा कि फीमेल करोना वार्ड बनाने का प्रपोजल तैयार कर करें और अधिकारियों के पास भेजें। इस दौरान उनके साथ डॉ. लाल सिंह के अलावा, डॉ रामनिवास, मोहित, गिरीश व एसएमओ डॉक्टर इंदरजीत सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
45 प्लस के लिए शुक्रवार को भी 2500 डोज आवंटित हुई हैं। शनिवार को 18 प्लस के लोगों को 9 केंद्रों पर टीकाकरण होगा। लोगों से अपील है कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें और अपनी बारी आने पर टीकाकरण जरूर कराएं।
- डॉ. अशोक कुमार, कोविड नोडल प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed