फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Corona's recovery rate improved, black fungus increased concern

रेवाड़ी में कोरोना का रिकवरी ग्राफ सुधरा, ब्लैक फंगस ने बढ़ाई चिंता

Fri, 04 Jun 2021 10:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Corona's recovery rate improved, black fungus increased concern
बुजुर्ग को टीका लगाती स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। कोरोना संक्रमण को लेकर जिले के लोगों के लिए राहत की बात है। कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार तेजी से कमी आ रही है। लेकिन ब्लैक फंगस ने जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। पिछले 24 घंटे में जहां ब्लैक फंगस से संक्रमित एक नागरिक की पुष्टि हुई है, वहीं 27 कोरोना के नए केस मिले हैं। राहत की बात यह है कि शुक्रवार को 71 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। अब जिले में मात्र 270 कोरोना एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 270531 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिसमें से 250602 लोग निगेटिव पाए गए हैं। शुक्रवार को 27 नए संक्रमित मिलने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19929 पर पहुंच गई है। वहीं शुक्रवार को 71 लोगों ने कोरोना का मात दी है, जिससे अब जिला में 19410 लोग कोरोना को हरा चुके हैं। उन्होंने बताया कि अब जिले में कुल 270 कोरोना एक्टिव केस हैं और उनकी हालातों में सुधार है। अब तक जिले में 249 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पिछले 24 घंटे में 1746 लोगों के सैंपल लिए हैं। जिनकी रिपोर्ट जल्द ही जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में ब्लैक फंगस के एक संदिग्ध मामला सामने आया है। जिससे इनकी संख्या बढ़कर 27 पर पहुंच गई है। अब तक जिले में इस बीमारी से 2 नागरिकों की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 1160 लोगों को लगाई गई वैक्सीन
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन ने जिला में टीकाकरण प्रक्रिया तेज कर दी है। शुक्रवार को विभाग द्वारा 1139 लोगों को पहली व 21 लोगों को दूसरी डोज दी गई। जिले में अभी तक 229965 लोगों को डोज दी जा चुकी है। प्रशासन का लगातार प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को डोज दी जाए और इसके लिए गांव व शहर टीकाकरण शिविर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed