फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Corona puts brake on youth festival Hidola 2.0, players disappointed

कोरोना ने युवा महोत्सव हिडोला 2.0 पर लगाया ब्रेक, निराश हुए खिलाड़ी

Thu, 20 Jan 2022 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Corona puts brake on youth festival Hidola 2.0, players disappointed
रेवाड़ी। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखकर 20 जनवरी से शुरू होने वाले युवा महोत्सव हिडोला-2.0 स्थगित कर दिया गया है। आईजीयू मीरपुर व इससे संबद्ध महाविद्यालयों के सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़ी प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। मार्च से पहले तक कार्यक्रम आयोजित होने की संभावना नहीं दिख रही है। इससे कई दिनों से सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के लिए अभ्यास कर रहे प्रतिभागियों में निराशा छाई है। विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थी अपनी टोली बनाकर विभिन्न प्रतियोगिताओं का अभ्यास कर रहे थे। उक्त जानकारी विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण विभाग की ओर से दी गई है।
विज्ञापन

युवा महोत्सव में प्रतिभाग के लिए विभिन्न महाविद्यालयों की ओर से रजिस्ट्रेशन भी कराया जा चुका था, लेकिन सभी तैयारियां धरी रह गईं। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय और इससे संबद्ध रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिले के महाविद्यालयों के लिए आयोजित होने वाले युवा महोत्सव में 43 विधाओं में प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना था। इसमें इस बार मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता और हिंदी नाटिका (स्किट) भी शामिल किया गया था। आईजीयू परिसर में हरियाणा कला परिषद के सहयोग से युवा महोत्सव का आयोजन किया जाना था। इससे पहले विश्वविद्यालय की ओर से मार्च 2019 में विश्वविद्यालय स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन हुआ था। इसके बाद कोरोना महामारी के कारण आयोजन नहीं हो पाया था। इस वर्ष पूरी उम्मीद थी, लेकिन ऐन वक्त पर स्थगित किया गया।
विज्ञापन

विजेता टीमों को विवि का प्रतिनिधित्व करने का मिलता है अवसर
युवा महोत्सव के विजेता टीमों को क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय युवा महोत्सव में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलता है। छात्र कल्याण विभाग के अधिष्ठाता प्रो. विजय कुमार का कहना है कि कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए सरकार की हिदायत के अनुसार अभी कार्यक्रम स्थगित किया गया है। जैसे ही माहौल अनुकूल होगा आयोजन की विस्तृत जानकारी उपलब्ध करा दी जाएगी। संबंधित संस्थान और प्रतिभागी विश्वविद्यालय की वेबसाइट देखते रहें। ताकि नई जानकारी मिलती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed