फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   corona meeting cm

महामारी के दौरान आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ की जाएगी सख्त कार्रवाई : मुख्यमंत्री

Mon, 03 May 2021 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
corona meeting cm
रेवाड़ी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कोरोना काल के इस कठिन समय में लोगों का पैसा कमाने की बजाय सेवा करना उद्देश्य होना चाहिए। इस दौरान जो व्यक्ति पैसा कमाने के लिए दवाइयों, सिलिंडरों और अन्य पदार्थों की कालाबाजारी करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सोमवार को लोक निर्माण विश्राम गृह रेवाड़ी में अधिकारियों के साथ कोरोना की स्थिति व आवश्यक प्रबंधों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने बैठक में अधिकारियों के साथ कोविड मरीजों के इलाज के लिए पोर्टल पर रजिस्टर्ड जिले के सभी 22 अस्पतालों में मरीजों की संख्या और प्रबंधन की जानकारी ली। सीएम ने कहा कि कोविड मरीजों का इलाज करने के लिए बेड बढ़ाने की आवश्यकता हुई तो वे भी बढ़ाए जाएंगे। उन्होंने रेवाड़ी जिले के लिए पांच वेंटिलेटर देने की घोषणा करते हुए कहा कि रेवाड़ी में तीन तथा कोसली में दो वेंटिलेटर लगाए जाएंगे। जिला की सीएचसी लेवल पर ऑक्सीजन के 10-10 बेड शुरू करवाने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि यह समय आपसी मनमुटाव का नहीं है। हम सभी को मिलकर कोरोना से लड़ना है, तभी हम इस कोराना महामारी से उबरने में कामयाब हो सकेंगे। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि कोरोना महामारी से हमें स्वयं को भी बचाना है और दूसरों को भी सुरक्षित रखना है।
विज्ञापन

बैठक के बाद पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशभर में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों का भी कोरोना टीकाकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके लिए पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। वैक्सीनेशन के लिए डोज की कहीं कमी नहीं रहने दी जाएगी। ऑक्सीजन के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि आवश्यकता अनुसार इसका कोटा बढ़ाया जाएगा, जिसके बाद ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं रहेगी। अवैद्य रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल, विधायक कोसली लक्ष्मण सिंह यादव, नप चेयरपर्सन पूनम यादव, जिला भाजपा अध्यक्ष हुक्मचंद, सफाई कर्मचारी आयोग के चैयरमेन कृष्ण कुमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव वीएस कुंडू, उपायुक्त यशेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल, डीएमसी दिनेश यादव, एसडीएम रविन्द्र यादव, एसडीएम बावल संजीव कुमार, एसडीएम कोसली होशियार सिंह, सीटीएम रोहित कुमार, डीएफएसई अशोक रावत, सीएमओ डॉ. सुशील माही व डॉ. दीपक वर्मा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पतालों में बेड, वेंटिलेटर व ऑक्सीजन के दाम तय करने का आदेश
सीएम ने अधिकारियों को आदेश दिए कि अस्पतालों में बेड, वेंटिलेटर व ऑक्सीजन आदि स्वास्थ्य सेवाओं के दाम तय करें ताकि मरीजों को निर्धारित दरों पर अस्पतालों में स्वास्थ्य लाभ मिल सके और जो भी अस्पताल पैसा कमाने के उद्देश्य से निर्धारित दरों से ज्यादा चार्ज करे उसके खिलाफ कार्रवाई करें।
खाद्य सामग्री के भी दाम निर्धारित करने के निर्देश
सीएम ने डीएफएससी को निर्देश दिए कि वे दाल, तेल व चावल आदि खाद्य पदार्थों के दाम भी निर्धारित करें। उनका आम जनता में ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करें। सीएम ने निर्देश दिए कि इस बारे में रेवाड़ी की किरयाना एसोसिएशन के साथ बैठक भी करें।
प्रति किमी. के हिसाब एंबुलेंस के से रेट करें तय
मुख्यमंत्री ने एंबुलेंस सेवाओं की भी न्यूनतम दरें तय करने के आदेश देते हुए कहा कि एंबुलेंस के भी प्रति किलोमीटर के हिसाब से रेट तय किए जाएं ताकि मरीजों को निर्धारित दरों पर सेवा उपलब्ध हो सके। कोई भी एंबुलेंस मालिक या संचालक किसी भी कोविड मरीज व परिजनों से निर्धारित किराए से अधिक किराया न वसूले। यदि कोई एंबुलेंस मालिक या संचालक ऐसे करते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन एक्ट 2005 के नियमों के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाए।

अस्पताल में लग रहा है ऑक्सीजन प्लांट :
उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया कि जिले के नागरिक अस्पताल में बावल की होलिस्टर कंपनी द्वारा 70 लाख रुपये की लागत से ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाएगा जो 150 सिलिंडर की पूर्ति करेगा। मुख्यमंत्री ने डीसी को निर्देश दिए कि कंपनी से बात करके इस प्लांट को जितना जल्दी हो सके शुरू करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed