फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   corona, four dead, 253 positive cases found

कोरोना संक्रमित 4 लोगों ने तोड़ा दम, 253 नए संक्रमित मिले

Sun, 23 May 2021 12:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
corona, four dead, 253 positive cases found
रेवाड़ी। जिले में कोरोना का कहर जारी है। कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या कम नहीं हो रही है। हालांकि ठीक होने वालों की दर में तेजी से जिले को राहत भी मिल रही है। वहीं शनिवार को कोरोना ने 4 और संक्रमितों की जान ले ली तथा 253 नए संक्रमित मिले। जबकि जिले में कोरोना संक्रमित 272 लोगों ने कोरोना का मात दी है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 246221 लोगों के सैंपल लिए हैं। जिसमें से 232717 लोग निगेटिव पाए गए हैं और शेष 18489 लोग संक्रमित पाए गए। जिसमें से 16919 नागरिक कोरोना को हरा चुके हैं। वहीं अब जिले में कोई रिपोर्ट पेंडिंग नहीं है। उन्होंने कहा कि आज 4 और लोगों की कोरोना से मौत हुई है। अब तक जिले में 234 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। आज 253 नए नागरिक संक्रमित मिले हैं। जिसमें 73 पुराने केसों की पहचान हुई है। पिछले 24 घंटे में विभाग द्वारा 3133 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। अब जिले में 1543 सक्रिय मामले हैं। जिसमें से 998 लोगों को होम क्वारंटीन किया हुआ है और बाकी जिले में विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन है।
विज्ञापन

24 घंटे में जिले में 2216 लोगों को लगाई गई वैक्सीन
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन ने जिले में वैक्सीन प्रक्रिया तेज कर दी है। विभाग द्वारा 2202 लोगों को पहली व 14 लोगों को दूसरी डोज दी गई। जिले में अभी तक 198178 लोगों को डोज दी जा चुकी है। प्रशासन का लगातार प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को डोज दी जाए और इसके लिए गांव व शहर के अनेक जगहों पर वैक्सीन कैंप आयोजित किये जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना से इनकी हुई मौत
शनिवार को जिले में कोरोना से 4 और मौतें हुई हैं, जिसमें नांगल तेजू निवासी 43 वर्षीय, मैलावास निवासी 81 वर्षीय, रेवाड़ी निवासी 61 वर्षीय व गुरुटैक सोसायटी निवासी एक व्यक्ति शामिल है। सभी मृतकों का कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया है। सैनिटाइजेशन कार्य जारी

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए नगर परिषद् व नगर पालिका द्वारा शहर में तथा पंचायत विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में सैनिटाइजेशन का कार्य लगातार जारी है। डीसी यशेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस के विस्तार को रोकने के लिए शहर के सार्वजनिक स्थानों, बाजारों तथा कंटेनमेंट जाने को सैनिटाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन घरों, गली-मौहल्लों व बाजारों को सैनिटाइज करवाने के साथ-साथ कोरोना वायरस से बचने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। शहरों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी पंचायत विभाग के माध्यम से ट्रैक्टर पर मशीनों व अन्य साधनों से सैनिटाइज किया जा रहा है। शनिवार को नगर पालिका धारूहेड़ा, पुलिस स्टेशनों व अन्य स्थानों पर सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया।
---
फोटो-26
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed