फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   corona death

कोरोना से चार महिलाओं सहित 10 लोगों की मौत, 187 नए संक्रमित मिले

Mon, 03 May 2021 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
corona death
रेवाड़ी। जिले में कोरोना संक्रमण का कहर लगातार जारी है। संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा भी रोजाना बढ़ता जा रहा है। सोमवार को चार महिलाओं सहित 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं 187 नए संक्रमित मिले हैं, जिससे संक्रमितों का आंकड़ा 14 हजार के पार हो गया। जबकि जिले में अब एक्टिव केस 947 तक पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के सीएमओ सुशील माही ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 213808 लोगों के सैंपल लिये गए हैं। जिसमें से 195963 लोग निगेटिव पाये गए और शेष 14002 लोग संक्रमित पाये गए। जिसमें से 12936 नागरिक कोरोना को हरा चुके हैं। वहीं 3843 रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज 10 लोगों की मौत हुई है। अब तक जिले में 119 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। आज 154 नागरिक संक्रमित मिले हैं। पिछले 24 घंटे में विभाग द्वारा 4777 लोगों के सैंपल लिये गए हैं। अब जिले में 947 लोग कोरोना संक्रमित है। जिसमें से 588 लोगों को होम क्वारंटीन किया हुआ है और बाकी जिला में विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन है। राहत की बात यह है कि आज 96 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं।
विज्ञापन

-मृतकों की सूची
गोल्ड विला निवासी 75 वर्षीय विद्या देवी, कोहराड़ निवासी 40 वर्षीय त्रिलोक कुमार, मॉडल टाउन निवासी 36 वर्षीय रामसिंह, बोहतवास निवासी 56 वर्षीय रमेश देवी, मुंडिया खेड़ा निवासी 45 वर्षीय राजकुमार, रेलवे कालोनी रेवाड़ी निवासी 60 वर्षीय मंजू देवी, खेड़ा निवासी 32 वर्षीय सुरेंद्र, गौतम नगर निवासी 60 वर्षीय देवेंद्र, राजपुरा खालसा निवासी 44 वर्षीय पवन कुमार, नांगल शहबाजपुर निवासी 57 वर्षीय कमला देवी आदि की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण भी जारी, 591 को पहली व 87 को दूसरी वैक्सीन डोज दी गई
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन ने जिला में वैक्सीनेशन प्रक्रिया तेज कर दी है। शुक्रवार को विभाग द्वारा 591 लोगों को पहली व 87 लोगों को दूसरी डोज दी गई। जिले में अभी तक 147709 लोगों को डोज दी जा चुकी है। प्रशासन का लगातार प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को डोज दी जाए और इसके लिए गांव व शहर के अनेक जगहों पर वैक्सीन कैंप आयोजित किये जा रहे हैं।
कोसली अस्पताल में 60 ने कराया टीकाकरण
कोसली स्थित नागरिक अस्पताल में कोरोना से निपटने के लिए 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को वैक्सीन लगाने कार्य शुरू कर दिया गया है। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. चितरंजन ने बताया कि सोमवार को 60 पंजीकृत लोगों का टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के समय रजिस्ट्रेशन और आधार कार्ड अस्पताल में ले जाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा बनाये गए पोर्टल या फिर आरोग्य सेतू एप के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। उन्होंने बताया कि वैक्सीनेशन कराने के बाद घर जाकर नागरिक खुद को और अपने कपड़ों को भी सेनिटाइज अवश्य करें।

नाहड केंद्र पर 74 को लगा लगा कोरोना का टीका
नाहड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को 18 वर्ष से अधिक आयु के युवाओं में कोविड वैक्सीन लगवाने का उत्साह दिखाई दिया। इस अवसर पर कोविड वैक्सीन उन्हीं युवाओं को लगाई गई जिन्होंने अपना नामाकंन ऑनलाइन किया हुआ था। केंद्र के एसएमओ डॉ. सुरेन्द्र यादव ने बताया कि 100 डोज मिली थी। जिसमें 74 वैक्सीन की डोज लगाई गई। इसे लेकर युवा काफी आगे आ रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed