{"_id":"60787f858ebc3e246a00048c","slug":"corona-72-positive-cases-found-positivity-rate-18-5-rewari-news-rtk604628828","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन में रिकॉर्ड 72 संक्रमित मिले, एक दिन में सबसे ज्यादा 18.5 प्रतिशत पॉजिटिव दर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन में रिकॉर्ड 72 संक्रमित मिले, एक दिन में सबसे ज्यादा 18.5 प्रतिशत पॉजिटिव दर
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में कोरोना जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : Rewari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। कोरोना की दूसरी लहर में वीरवार को रिकॉर्ड 72 संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके साथ ही पहली और दूसरी कोरोना लहर की बात करें एक दिन में सबसे ज्यादा 18.5 प्रतिशत पॉजिटिव दर दर्ज होने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ गई है।
संक्रमित मिले मरीजों में बावल एसडीएम ऑफिस कर्मचारी, भाकली स्कूल की प्रिंसिपल, दो अध्यापक व दो विद्यार्थी भी शामिल हैं। वहीं पांच दिन पहले नैचान निवासी व्यक्ति की मौत का आंकड़ा भी वीरवार को पोर्टल पर अपडेट करने के चलते जिला में मृतकों की संख्या 77 पर पहुंच गई है। बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए प्रशासन ने सख्ती बढ़ाते हुए रात के समय होने वाले शादी समारोह व धार्मिक कार्यक्रमों पर भी रोक लगा दी है। रात की बजाय दिन में होने वाले कार्यक्रम भी बंदिशों के साथ हो सकेंगे।
बता दें कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से वीरवार को 24 घंटे के दौरान 389 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इसमें 72 संक्रमित मिले। संक्रमित मिलने वालों में 29 रेवाड़ी शहर, 8 कोसली, 6 गुडियानी, 7 जांटी, 3 नैचाना, 3 मांढैया खुर्द, एक-एक रामपुरा व जैतड़ावास, 4 गोकलगढ़, एक कन्हौरी, एक नांगलिया रणमौख, एक चिल्हड़, दो जोनावास, दो टूमना, तीन हांसाका के लोग शामिल हैं। 17 लोगों के ठीक होने के साथ जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 262 पर पहुंच गई है, इनमें 223 होम आइसोलेशन में हैं, वहीं 12 आईसीयू व 25 मरीज जिला कोविड हेल्थ सेंटर में भर्ती हैं। जिले में अब तक कुल 11795 मरीज संक्रमित मिल चुके हैं।
विज्ञापन
अंतिम संस्कार में भी 20 लोग ही हो सकेंगे शामिल
शासन व प्रशासन का मानना है कि इस बार कोरोना का विस्तार शिक्षण संस्थानों से शुरू हुआ है, इसलिए वहां अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है। सार्वजनिक समारोहों में भीड़ को भी कम करने की जरूरत है। इसलिए निर्णय लिया गया है कि सार्वजनिक समारोह खुले में 200 और इंडोर में 50 से अधिक लोग एकत्र नहीं हो सकेंगे। इसी तरह, अंतिम संस्कार में भी 20 से अधिक लोग शामिल नहीं हो सकेंगे। वहीं रात के समय होने वाले शादी समारोहों का समय बदलकर दिन में किया जाए। इसके अलावा, नवरात्र के कार्यक्रम भी रात की बजाय दिन में आयोजित किए जाएं।
बावल एसडीएम ऑफिस तीन दिन रहेगा बंद
बावल एसडीएम ऑफिस में एक कर्मचारी संक्रमित मिलने के बाद पूरा कार्यालय सैनिटाइज कराने के बाद संपर्क में आए लोगों को आइसालेट कर दिया गया है। लोगों का काम करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा 12वीं कक्षा का छात्र व नाहड़ में 10वीं का छात्र पॉजिटिव मिलने पर स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। वहीं प्रिंसिपल के संपर्क में आए लोगों की सैंपलिंग की जा रही है।
सीएम ने की जिला की समीक्षा
वीरवार को सीएम मनोहरलाल ने डीसी यशेंद्र सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ कोरोना के हालातों को लेकर समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में जिस तरह से कोरोना की गति बढ़ी है उसे देखते हुए कांटेक्ट ट्रेसिंग करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन हालात से निपटने के लिए अपने स्तर पर योजना बनाए और सख्ती के साथ-साथ अपील भी करे क्योंकि अक्सर सख्ती की बजाय अपील का असर ज्यादा होता है।
सरकारी व निजी अस्पतालों के 50 प्रतिशत बेड रिजर्व
गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश में लॉकडाउन की बजाय सख्ती बरतकर हालात से निपटा जाए। जरूरत पड़ने पर स्कूलों, धर्मशालाओं में भी बेड लगाए जा सकते हैं। डीसी यशेन्द्र ने बताया कि रेवाड़ी में बेड व आईसीयू पर्याप्त हैं। कोरोना संक्रमित नागरिकों के लिए सरकारी व निजी अस्पतालों में 50 प्रतिशत बेड रिजर्व रखे गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में मास्क न लगाने व गाइडलाइन की पालना न करने वालों पर चालान कर फोकस किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 2021 में बिना मास्क वाले लोगों के 14 हजार 863 चालान किए गए है। उन्होंने बताया कि जिला में कांटेक्ट पॉजिटिव केस 8.2, रिकवरी रेट 97.5 प्रतिशत, पॉजिटिव रेट 6.5 प्रतिशत है।
ये अधिकारी रहे मौजूद
वीसी में पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल, नगर आयुक्त दिनेश यादव, एसडीएम रविन्द्र यादव, सीटीएम रोहित कुमार, सीएमजीजीए डॉ मृदुला सूद, सीएमओ डॉ. सुशील माही, डिप्टी सीएमओ डॉ. विजय प्रकाश, डॉ. दीपक कुमार, उप-आबकारी एवं कराधान आयुक्त प्रियंका, नगर पालिका बावल सचिव समयपाल, सीएसआई संदीप सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।