फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Cooperative Minister Banwari Lal celebrated birthday

Rewari News: सहकारिता मंत्री बनवारी लाल ने मनाया जन्मदिन

Tue, 16 Jan 2024 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 16 Jan 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Cooperative Minister Banwari Lal celebrated birthday
रेवाड़ी। हरियाणा सरकार में सहकारिता एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री बनवारी लाल का 67वां जन्मदिन उनके निवास स्थान पर सादगीपूर्ण तरीके से मनाया गया। बनवारी लाल ने समर्थकों व कार्यकर्ताओं के साथ केक काटा।
विज्ञापन

समर्थकों व पार्टी कार्यकर्ताओं ने सहकारिता मंत्री को केक खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और दीर्घायु की कामना की। समर्थकों व कार्यकर्ताओं द्वारा दी गई शुभकामनाओं और प्यार-प्रेम से गदगद सहकारिता मंत्री बनवारी लाल ने कहा कि मेरे जन्मदिन के अवसर पर आपने सभी ने जो शुभकामनाएं व प्यार-प्रेम व मान-सम्मान दिया है उसके लिए वे सभी का दिल से आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि वे आज के इस यादगार व खास दिन को कभी भुला नहीं पाएंगे। सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल ने कहा कि वे ईश्वर की कृपा से बस यही चाहते हैं कि उनके हाथों से इस क्षेत्र के विकास के लिए अच्छे कार्य हो तथा क्षेत्र की भलाई के लिए वे सदैव आगे रहें। उन्होंने कहा कि इंसान की उम्र बेशक बढ़ती रहे, किंतु हौसला व अच्छे कर्म करने की इच्छाशक्ति कमजोर नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सोमवार को प्रात: जन्मदिन के अवसर पर भगवान की पूजा-अर्चना करते हुए हवन यज्ञ में आहुति डाली। इस अवसर पर समर्थक व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed