फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Cooperation of every section is necessary to make the district drug free: DC

जिले को नशामुक्त बनाने में हर वर्ग का सहयोग जरूरी : डीसी

Fri, 18 Apr 2025 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Cooperation of every section is necessary to make the district drug free: DC
रेवाड़ी। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए नार्को कोऑर्डिनेशन सेंटर (एनकार्ड) के सुचारू संचालन को लेकर उपायुक्त अभिषेक मीणा से बातचीत की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी उपायुक्त अपने जिला को नशा मुक्त बनाने के लिए धरातल पर ठोस कार्रवाई करें। डीसी अभिषेक मीणा ने वीसी उपरांत जिलावासियों का आह्वान किया कि जिला को नशा मुक्त बनाने के लिए हर वर्ग की सहभागिता जरूरी है। इसलिए आपके आस-पास कोई व्यक्ति नशे से संबंधित वस्तुएं बेचता है या नशे के अवैध व्यापार में संलिप्त है तो उसकी सूचना टोल फ्री नंबर 8930305020 और एनसीबी नंबर 9050891508 पर दें।
विज्ञापन

सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा। डीसी ने कहा कि नशे की दवाओं पर रोक को लेकर प्रशासन की पैनी नजर है। सिंथेटिक नशे के चलन पर रोक लगाने के लिए सरकार और प्रशासन पूरी तरह सजग है। सरकार और प्रशासन की एडिक्ट बनाने वाली दवाओं पर भी नजर रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed