फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Cooperate in the campaign against drug abuse: DSP

नशे के खिलाफ मुहिम में सहयोग करें : डीएसपी

Fri, 05 Sep 2025 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 05 Sep 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Cooperate in the campaign against drug abuse: DSP
फोटो : 20गांव में लोगों से बातचीत करते डीएसपी सुरेन्द्र श्योराण। स्रोत : पुलिस
बावल। डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने अपनी टीम के साथ गांव टाकडी व बालावास जाट का ग्रामीण भ्रमण किया। इस मौके पर ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं व जल्द ही समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में सहयोग करने की अपील की गई।
विज्ञापन

डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। इसके साथ ही अपराध पर अंकुश, महिला सुरक्षा, नशे पर रोकथाम पुलिस की प्राथमिकता है।
विज्ञापन

नशा समाज का साझा दुश्मन है, इसलिए समाज से नशे को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए सभी लोग अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेवारी निभाएं तथा जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में पूर्ण सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाज से नशे को पूर्ण रूप से खत्म करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में अपनी अहम भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी।
डीएसपी ने कहा कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सभी ग्राम पंचायतें, सामाजिक संस्थाएं तथा यूथ क्लब अपनी अग्रणी भूमिका निभाएं ताकि समाज को पूरी तरह से नशा मुक्त किया जा सके। इस दौरान बावल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संजय कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed