{"_id":"63ed1c9a1ac74fda0b0791f4","slug":"contraceptives-and-drugs-caught-young-man-under-control-rewari-news-c-17-1-67432-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: गर्भनिरोधक और नशीली दवाइयां पकड़ी, युवक काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी: गर्भनिरोधक और नशीली दवाइयां पकड़ी, युवक काबू
Wed, 15 Feb 2023 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 15 Feb 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में नशे की तस्करी का खेल चल रहा है। पुलिस व ड्रग कंट्रोलर ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गर्भनिरोधक और नशीली दवाइयां पकड़ी हैं। साथ ही दवाइयां उपलब्ध कराने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर किया है। उसकी पहचान जड़थल निवासी गौतम के रूप में हुई है।
डीएसपी राजेश लौहान में बताया कि 12 फरवरी को बावल के बनीपुर चौक स्थित एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर कार्रवाई की गई थी। यहां से पुलिस ने नशे की गोलियां व इंजेक्शन बरामद कर झज्जर के गांव साल्हावास निवासी सुखबीर को काबू किया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सुखबीर को दो दिन के लिए रिमांड पर लिया था। इस दौरान उसने पुलिस को बताया कि जड़थल निवासी गौतम उसके पास प्रतिबंधित दवाइयों की आपूर्ति करता है। मंगलवार की शाम को पुलिस ने गौतम के मोबाइल नंबर की लोकेशन ली, जिसकी लोकेशन धारूहेड़ा में मिली। इसके आधार पर सीआईए धारूहेड़ा ने ड्रग कंट्रोलर अनदीप चौहान को साथ लेकर आरोपी गौतम की गाड़ी का पीछा किया। इस दौरान आरोपी ने भागते समय एक काला बैग सरकारी काॅलेज गांव खरखड़ा के पास फेंक दिया। जांच के दौरान बैग में 30 पत्ते स्पा कैप्सूल, 150 गर्भनिरोधक किट व अन्य टैबलेट को बरामद किया। साथ ही उसका पीछा किया गया। शाम साढ़े 6 बजे जड़थल-लालपुर रोड के नजदीक नहर पुलिया के पास गौतम को काबू कर लिया गया। उसकी गाड़ी की तलाशी ली गई। इस दौरान गाड़ी की डिक्की से एक पेटी में 20 डिब्बे बरामद हुए। प्रत्येक डिब्बे में 20 पत्ते इंजेक्शन और दूसरी पेटी में 780 गर्भनिरोधक किट बरामद की गई। उन्होंने बताया कि आरोपी से कुल 930 गर्भनिरोधक किट, 240 कैप्सूल, 2000 इंजेक्शन और गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया और उसे रिमांड पर लिया गया है।