फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Contaminated water remains filled in the street, hearing is not happening despite repeated complaints

Rewari News: गली में भरा रहता है दूषित पानी, बार-बार शिकायत के बावजूद नहीं हो रही सुनवाई

Wed, 23 Nov 2022 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Contaminated water remains filled in the street, hearing is not happening despite repeated complaints
काठ मंडी स्थित मेटल वाली गली में भरा दूषित पानी। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। शहर के काठमंडी स्थित मेटल वाली गली में बदहाल सफाई व्यवस्था, कूड़े के ढ़ेर, कीचड़ व जर्जर सड़कों की वजह से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं स्ट्रीट लाइटों की कमी के चलते रात को कहीं-कहीं अंधेरा रहता है। प्रशासन को शिकायत दी गई, लेकिन नगर परिषद की वजह से समस्या का अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों व दुकानदारों ने बताया कि मोहल्ले में सफाई व्यवस्था एकदम ठप है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, गली में गंदा पानी भरा रहता है, जिनकी वजह से बदबू आती है। सफाई कर्मचारी कभी-कभी आते हैं जो लीपापोती कर चले जाते हैं। उनकी कई बार शिकायत की है, लेकिन एक या दो दिन से ज्यादा असर नहीं रहता। यहां की सड़क जर्जर हो चुकी है और गली संकरी है, जिसकी वजह से वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। लोगों ने बताया कि कभी-कभी सीवर ओवर फ्लो होते हैं तो गली में पानी भर जाता है, बारिश के दिनों में तो पानी जमा होने की वजह से स्थानीय लोगों की परेशानी और ज्यादा बढ़ जाती है। नगर परिषद को बार-बार शिकायत देने पर भी कोई निदान नहीं होता। वहीं ज्यादातर दुकानों के आगे कचरा पात्र की सुविधा नहीं है, जिसके चलते लोग कचरा सड़क पर ही पटक कर चले जाते हैं, इससे गंदगी फैलती है।
विज्ञापन

पेयजल और शौचालय के अभाव में जी रही गली
लोगों बताया कि वहां पर पेयजल व शौचालय की सुविधा नहीं है, जिसकी वजह से स्थानीय लोग व दुकानदार खुले में टॉयलेट करते हैं। इससे नागरिकों को बदबू आती है और बीमारियां फैलने का ख़तरा बना रहता है। वहीं शौचालय के अभाव में महिलाओं को भी काफी परेशा नी आती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर परिषद से कई बार मांग की गई लेकिन अभी तक समस्या का कोई निदान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां कई दिनों से सफाई नहीं हो रही। कूड़े वाली गाड़ी नहीं आ रही और न ही ट्रैक्टर। सड़क पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, लोग परेशान हैं। लेकिन क्या कर सकते हैं। समय पर सफाई कर्मचारी आने चाहिए और सफाई होनी चाहिए ताकि लोगों को गंदगी की वजह से परेशानी न हो।
- नत्थू राम, स्थानीय नागरिक
यहां पर सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है। लोग परेशान हैं। जगह-जगह कूड़ा पड़ा रहता है। सीवर ओवर फ्लो होेते हैं, सड़क पर गंदा पानी भर जाता है जिसकी वजह से बदबू आती है। यहां कूड़ा जलाया भी जाता है जिसकी वजह से प्रदूषण होता है।
-आशीष, स्थानीय नागरिक
मैं पिछले कई वर्षों से यहीं दुकान में काम करता हूं, यहां पर सफाई कर्मचा री कभी-कभी आते हैं। लेकिन लीपापोती कर चले जाते हैं। इस कूड़े व गंदे पानी की वजह से बदबू आती है और मच्छर भी पनपते हैं, लेकिन प्रशासन का इस ओर ध्यान नहीं है।
- मनु, स्थानीय नागरिक
यहां पर दुकानदार रोज कूड़ा डाल रहे हैं, उसको जलाते भी हैं। गंदगी फैलाने का काम हो रहा है और कोई ध्यान देने वाला नहीं है। सफाई कर्मचारी भी कभी-कभी आते हैं, जो सही से साफ नहीं करते। कई बार शिकायत कर ली, लेकिन इस ओर किसी का कोई ध्यान नहीं है।

- सुनील कुमार, स्थानीय नागरिक
मेरे संज्ञान में यह नहीं था। आपके माध्यम से मुझे इस समस्या की जानकारी मिली है। जल्द ही सफाई कर्मचारी भेज कर सफाई कराई जाएगी। इसके अलावा मोहल्ले के लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
-दलीप माटा, पार्षद, वार्ड नंबर- 11
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed