{"_id":"665e2257a013549218066424","slug":"contaminated-water-released-from-bhiwadi-accumulated-in-dharuhera-one-lane-of-palwal-highway-closed-rewari-news-c-198-1-rew1001-205165-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: भिवाड़ी से छोड़ा गया दूषित पानी धारूहेड़ा में जमा, पलवल हाईवे की एक लेन बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: भिवाड़ी से छोड़ा गया दूषित पानी धारूहेड़ा में जमा, पलवल हाईवे की एक लेन बंद
Tue, 04 Jun 2024 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 04 Jun 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। धारूहेड़ा-सोहना हाइवे पर एक तरफ जमा दूषित पानी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
धारूहेड़ा (रेवाड़ी)। राजस्थान के भिवाड़ी से दो माह पहले छोड़ा दूषित पानी हरियाणा के लिए अभी तक मुसीबत बना हुआ है। धारूहेड़ा में हाईवे की एक लेन पर अभी तक पानी जमा हुआ है। इस कारण राहगीरों को एक लेन पर ही सफर करना पड़ रहा है।
धारूहेड़ा-सोहना-पलवल हाईवे संख्या-119 से गुजरना लोगों के लिए चुनौतियों को पार करने जैसा हो चुका है। दरअसल, दो माह पहले जब राजस्थान हरियाणा सीमा पर जलभराव हुआ था, उसके बाद भिवाड़ी की ओर से सड़क के एक किनारे मिट्टी का टीला बना दिया गया था जो अभी तक बना हुआ है। निकासी न होने के कारण दूषित पानी धारूहेड़ा मे जमा हो गया। ऐसे में राहगीरों को मिट्टी का टीला पार करके सफर को पूरा करना पड़ता है। वहीं, मार्ग के दूसरी ओर दूषित पानी का भराव अभी तक होने के कारण दूसरी ओर से आना जाना ठप पड़ा हुआ है।
फिर हो सकती है समस्या : बरसात का मौसम आने वाला है। यदि मार्ग पर पड़ी हुई मिट्टी और नालों की सफाई नहीं की जाती है तो फिर जलभराव की स्थिति पैदा हो जाएगी। इससे आवागमन बाधित हो सकता है। इससे निपटने का कोई इंतजाम नहीं हैैं। क्षेत्रीय निवासी राजेश और नरेश राजेश्वर राजपाल ने राजेश हो राजेश, सुनील, मुकेश ने बताया कि आने जाने के लिए मिट्टी का टीला पार करना पड़ता है। जलभराव भी है। समस्या जल्द समाधान होना चाहिए।