फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Contaminated water flowing on the roads in Ward 6, people troubled by stray cattle

Rewari News: वार्ड छह में सड़कों पर बह रहा दूषित पानी, बेसहारा गोवंशी से परेशान लोग

Wed, 22 Apr 2026 10:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
Contaminated water flowing on the roads in Ward 6, people troubled by stray cattle
राहुल सैनी, वार्डवासी
रेवाड़ी। शहर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले सर्कुलर रोड के बाहरी क्षेत्र में स्थित वार्ड नंबर छह में कॉलोनियां विकसित हो चुकी हैं लेकिन यहां बुनियादी सुविधाओं का आज भी अभाव है। सीवर का दूषित पानी सड़कों पर बह रहा है। सड़कों के किनारे कचरे के ढेर वार्ड की सुंदरता बिगाड़ रहे हैं।
विज्ञापन

इतना ही नहीं वार्ड में बेसहारा गोवंशी की समस्या गंभीर होती जा रही है। आए दिन हादसों के कारण लोग दिन में भी घरों से निकलने में असहज महसूस कर रहे हैं। सुरक्षा को लेकर स्थानीय निवासी चिंतित हैं। लोगों का कहना है कि इन सारी अव्यवस्थाओं पर नगर परिषद को ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन


वहीं पार्षद का दावा है कि छोटी-बड़ी 40 से अधिक सीमेंटेड सड़कें बनाई जा चुकी हैं। सीवरेज पंपिंग व्यवस्था के लिए कई स्थानों पर बड़ी मोटरें भी लगवाई गई हैं। फिर भी कूड़े के ढेर और सीवर ओवरफ्लो की समस्या आ रही है। आगे इनको भी सुधार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड छह में करीब 3500 मतदाता हैं जिनमें सरस्वती विहार, पूर्ण नगर, महावीर नगर, शांति विहार, विकास नगर, कमला नगर सहित कई मोहल्ले शामिल हैं।
------------
अपने कार्यकाल में करीब तीन करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए गए हैं। जलभराव से निपटने के लिए छह स्थानों पर बड़ी मोटरें लगवाई गई हैं। उन्होंने दावा किया कि सभी सड़कों को पक्का कराया गया है और बिजली की समस्या भी काफी हद तक दूर हुई है।

- गोपाल कृष्ण सैनी, निवर्तमान पार्षद, वार्ड नंबर-6

क्या बोले स्थानीय लोग

गली लंबे समय से नहीं बनाई गई है। बेसहारा गोवंशी और खाली प्लाटों में जमा कचरा समस्या को और बढ़ा रहा है। इतना ही नहीं सफाई व्यवस्था बदहाल है और पशुओं के जमावड़े से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है।
- राजेश कुमारी, विकास नगर
---------
कई जगह टाइलें धंस चुकी हैं और सीवर लाइन सड़क से ऊंची होने के कारण जलभराव और गंदगी की समस्या बनी हुई है।
- नीलम यादव, अधिवक्ता


इन पांच वर्षों में वार्ड की सभी सडकों को सीमेंटेड बनाया गया है जिससे लोगों को लाभ हुआ है। बिजली व पेयजल आपूर्ति भी पहले से ठीक हो गई है। मोहल्ले में सफाई व्यवस्था भी है। जलभराव की समस्या का भी समाधान कराया गया है।

- नरेंद्र यादव, वार्डवासी

वार्ड में बिजली की समस्या थी जिसकी वजह से कई ट्रांसफार्मर बदलवाए गए है। पीने के पानी की समस्या का भी समाधान हुआ है। पहले सड़कें बदहाल थी लेकिन अब सड़कों की स्थिति काफी अच्छी हो गई है। अभी और भी विकास की दरकार है।
- राहुल सैनी, वार्डवासी

राहुल सैनी, वार्डवासी

राहुल सैनी, वार्डवासी

राहुल सैनी, वार्डवासी

राहुल सैनी, वार्डवासी

राहुल सैनी, वार्डवासी

राहुल सैनी, वार्डवासी

राहुल सैनी, वार्डवासी

राहुल सैनी, वार्डवासी

राहुल सैनी, वार्डवासी

राहुल सैनी, वार्डवासी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed