फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Contacted to buy buffalo after seeing post on Facebook, fraud of Rs 50 thousand

Rewari News: फेसबुक पर पोस्ट देखकर भैंस खरीदने के लिए किया संपर्क, 50 हजार रुपये की हुई धोखाधड़ी

Fri, 18 Oct 2024 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 18 Oct 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Contacted to buy buffalo after seeing post on Facebook, fraud of Rs 50 thousand
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। फेसबुक पर पोस्ट देखकर भैंस खरीदने के लिए संपर्क करना किसान को भारी पड़ गया। आरोपी ने किसान से फोन-पे के जरिए पैसे डलवाए और भैंस नहीं भेजी। किसान के साथ 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी हुई है।

गांव राणौली निवासी किसान हरगोविंद ने बताया कि उन्होंने फेसबुक पर भैंस बेचने का विज्ञापन देखा था। विज्ञापन पर दिए गए नंबर पर संपर्क किया तो संबंधित व्यक्ति ने वाट्सएप पर भैंस की वीडियो भी बनाकर भेजी। सोनू जाट डेयरी फार्म हाउस जयपुर के नाम से भैंस का पत्र और अन्य कागजात भेजे। इसके बाद 50 हजार रुपये में भैंस का सौदा हो गया। आरोपी ने उसके पास आधार कार्ड, पैन कार्ड, लाइसेंस और गाड़ी के कागजात आदि भेजे। आरोपी ने कहा कि 8 हजार रुपये उसके पास ट्रांसफर कर दे तो उसके गांव में भैंस भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

आरोपी के कहे अनुसार हमने 8 हजार रुपये फोन-पे के जरिए ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद 15,000 रुपये और 14,999 रुपये और डलवाए गए लेकिन भैंस नहीं भेजी गई। बाद में जब संपर्क किया तो आरोपी ने 10 हजार रुपये खाते में और ट्रांसफर कराए। हालांकि फिर भी भैंस नहीं भेजी गई। बार-बार कॉल करने पर उसने फोन ही उठाना बंद कर दिया, जिससे ठगी का पता चला। हरगोविंद की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed