फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Construction of Rewari-Gurugram National Highway will start from 27th

27 से शुरू होगा रेवाड़ी- गुरुग्राम नेशनल हाईवे का निर्माण

Sun, 11 Jul 2021 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Construction of Rewari-Gurugram National Highway will start from 27th
रेवाड़ी। रेवाड़ी से पटौदी होते हुए गुरुग्राम तक सड़क को भारतमाला योजना के तहत फोरलेन नेशनल हाईवे बनाया जाना है। 2016 में घोषणा के पांच साल बाद 27 जुलाई से इसका निर्माण शुरू हो जाएगा। टेंडर अलाट हो चुका है। इरकॉन इंटरनेशलन कंपनी की ओर से 24 माह के अंदर इसका निर्माण किया जाना है। अर्थात जुलाई 2023 तक इसका कार्य पूरा होने से गुरुग्राम जाने के लिए एक अतिरिक्त विकल्प मिल जाएगा। यह राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-352 डब्ल्यू का हिस्सा है। इसकी लंबाई लगभग 46.11 किलोमीटर है।
विज्ञापन

इस फोरलेन नेशनल हाईवे पर करीब 1500 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) का कहना है कि प्रोजेक्ट उनके पास 2018 में आया है। इसके बाद इस पर काम शुरू किया गया है। लेकिन वास्तविकता ये है कि अभी तक इसका निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

रेवाड़ी- रोहतक एनएच पर बनेगा इंटरचेंज
लोक निर्माण विभाग की ओर से जो डीपीआर तैयार कर मंत्रालय को भेजी गई थी, उसके तहत गुरुग्राम से शुरू होकर हाईवे रेवाड़ी के एनएच-71 पर मिलेगा। इसके लिए एनएच-71 पर नए हाईवे पर जाने के लिए इंटरचेंज बनाया जाएगा। इसके अलावा इस हाईवे पर पर कुल 5 फ्लाईओवर होंगे। ये फ्लाईओवर पटौदी रोड स्थित उमंग भारद्वाज चौक, गाड़ौली, हरसरू, जमालपुर और पटौदी बाईपास पर प्रस्तावित हैं। उमंग भारद्वाज चौक पर एक अंडरपास भी बनाया जाएगा। इसके अलावा रेलवे ओवरब्रिज सहित 13 छोटे पुल बनाए जाने की योजना है। इस रोड से लगते अन्य रास्तों को मिलाने के लिए 7 इंटरचेंज भी बनाए जाएंगे। डीपीआर में उमंग भारद्वाज चौक, गाडौली, एनपीआर को शहर से जोड़ने वाली जगह, फर्रुखनगर रोड, फाजलवास-जमालपुर रोड, रेलवे यार्ड एवं सात किमी लंबा पटौदी बाईपास शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे का लोड कम होगा
रेवाड़ी-पटौदी-गुरुग्राम नेशनल हाईवे बनने से दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक का लोड कम होगा। मौजूदा समय में गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी नेशनल हाईवे की चौड़ाई कम है। कई जगहों पर इस हाईवे की हालत भी ठीक नहीं है। जिससे इस रूट से रेवाड़ी से गुरुग्राम पहुंचने में काफी समय लग जाता है। लेकिन दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर इससे आधे टाइम में ही गुरुग्राम पहुंच जाते हैं। माना जा रहा है कि गुड़गांव-पटौदी-रेवाड़ी नेशनल हाईवे के बनने के बाद इस रूट पर ट्रैफिक कम हो जाएगा। वहीं मानेसर, बिलासपुर से यदि किसी को ओल्ड गुरुग्राम में आना है तो वह दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे की बजाय इस रूट से आ जाएगा।
टेंडर प्रक्रिया हो चुकी पूरी
एसएफसी से मंजूरी के बाद किसानों को उनकी मुआवजा राशि आदि का वितरण डीआरओ द्वारा किया जा चुका है। इसके बाद एनएचआई की ओर से टेंडर प्रक्रिया भी पूरी की जा चुकी है। इसके बाद कार्य शुरू करने की तारीखी निर्धारित की जा चुकी है। हालांकि कुछ माह पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी इस हाईवे को निर्माण के लिए भी ऑनलाइन शिलान्यास कर चुके हैं।

एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पीके कौशिक ने बताया कि वर्ष 2018 में मेरे पास पूरा प्रोजेक्ट आया है। भारतमाला योजना के तहत फोरलेन नेशनल हाईवे का निर्माण किया जाना है। इसके लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया लंबी चली है। अब ये सभी काम पूरे करने के बाद टेंडर अलाट कर दिया गया है। अब जुलाई 2023 के अंतिम सप्ताह में इसका निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। दो साल के अंदर निर्माण कार्य पूरा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed