फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Congress workers took out a candle march in the city

Rewari News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में निकाला कैंडल मार्च

Thu, 14 Aug 2025 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Congress workers took out a candle march in the city
फोटो: 37रेवाड़ी। मॉडल टाउन में शास्त्री चौक से गांधी चौक तक कैंडल मार्च निकालते हुए कांग्रे
रेवाड़ी। कांग्रेस ने राहुल गांधी के वोट चोरी के दावों को जनता तक पहुंचाने के लिए वोट चोरी विरोध मार्च राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान चलाया है। इसी कड़ी में रेवाड़ी में भी कांग्रेस पार्टी ने कैंडल मार्च निकालकर रोष प्रकट किया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव के नेतृत्व में शास्त्री चौक से गांधी चौक तक मॉडल टाउन में कैंडल मार्च निकाला।
विज्ञापन

इस मार्च में नारेबाजी करते कार्यकर्ता तख्तियां हाथों में लिए कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे। पैदल मार्च में शामिल सैकड़ों कांग्रेसजनों ने वोट चोर, गद्दी छोड़ जैसे नारे लगाए। कैप्टन अजय सिंह यादव ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव के बाद से मतदाता सूची में चुनाव आयोग द्वारा की जा रही हेराफेरी के मुद्दे को गंभीरता से उठाया जा रहा है।
विज्ञापन

इस मुद्दे को 7 अगस्त, 2025 को राहुल गांधी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में और भी सटीक तरीके से उजागर करके कर्नाटक के एक निर्वाचन क्षेत्र से प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर मतदाता सूची में भारी अनियमितताओं का पर्दाफाश किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री जगदीश यादव, प्रदेश प्रवक्ता वेद प्रकाश विद्रोही, कांग्रेस पार्टी के ग्रामीण अध्यक्ष सुभाष छावड़ी, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष सीमा धमीजा, बीर सिंह प्रजापत सहित सैकड़ो की संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed