{"_id":"68a617c58b58c673bf0e90d4","slug":"congress-workers-are-angry-with-the-system-adopted-in-the-appointment-of-district-president-rewari-news-c-198-1-rew1001-224428-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कांग्रेस जिला अध्यक्ष की नियुक्ति में अपनाए सिस्टम से कार्यकर्ता नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कांग्रेस जिला अध्यक्ष की नियुक्ति में अपनाए सिस्टम से कार्यकर्ता नाराज
विज्ञापन
फोटो: 14रेवाड़ी। राजीव चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पि
रेवाड़ी। कांग्रेस जिला अध्यक्षों की चयन प्रक्रिया से नाराज रेवाड़ी से जिला अध्यक्ष के लिए आवेदन करने वाले 15 कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिले के टूरिस्ट कॉम्पलेक्स सैंडपाइपर में मीटिंग की। इन कार्यकर्ताओं का कहना है कि राहुल गांधी जब हरियाणा के दौरे पर चंडीगढ़ आए थे तब उन्होंने जिला अध्यक्ष की ताकत बढ़ाने की बात कही थी।
अब जिला अध्यक्षयों की सूची देखकर ऐसा लग रहा है कि जिला अध्यक्ष का चयन कार्यकर्ताओं की मेहनत के आधार पर न होकर बड़े नेताओं की सिफारिशों पर जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुद्दा यह नहीं है कि जिला अध्यक्ष कौन बना, असल मुद्दा है कि जब हम सबने मेहनत करके आवेदन दिए तो हमारे साथ अपमानजनक व्यवहार क्यों किया गया। हमारे आवेदन लिए गए लेकिन हमें नजरअंदाज कर ऊपर से जिला अध्यक्ष के नाम थोप दिए गए।
विज्ञापन
यह सिर्फ किसी एक व्यक्ति का नहीं, सब कार्यकर्ताओं का अपमान है। उन्होंने कहा अब हमें सोचना होगा कि क्या हम हमेशा चुप रहकर सिर्फ दरी बिछाने वाले कार्यकर्ता ही बने रहेंगे। उन्होंने कहा हम पार्टी के जमीनी स्तर के कार्यकर्ता हैं और जल्द ही एक डेलिगेशन पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मिलकर अपनी बात रखेंगे।
मीटिंग के बाद पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धाजलि दी गई। बैठक की अध्यक्षता एडवोकेट सुनीता रंगा ने की। इस मीटिंग में महेंद्र सिंह छाबड़ा, ऋषि यादव, ओमप्रकाश डाबला, संजय यादव बहाला, लवली यादव, दिनेश यादव राजेंद्र ठेकेदार, रमेश ठेकेदार, चौ. दलबीर सिंह, कुलजीत यादव, दिनेश भाड़ावास, अजीत तोंगड़, दयाराम एडवोकेट आदि मौजूद थे।