{"_id":"658dc1851d03ced8df040394","slug":"congress-party-workers-distributed-party-flags-rewari-news-c-198-1-rew1001-8007-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडे बांटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडे बांटे
Fri, 29 Dec 2023 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 29 Dec 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
बावल। गांव सुलखा में कांग्रेस पार्टी के 139वें स्थापना दिवस पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. एमएल रंगा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडा वितरण व लगाने का अभियान चलाया गया। जहां लोगों को जागरूक कर कांग्रेस का झंडा लगाकर यह संकल्प दिलाया कि आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी को सुदृढ़ बनाकर केंद्र व प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाएंगे।
डॉ. एमएल रंगा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व प्रदेश की सरकारों ने गरीबों के खाते में 15 लाख रुपये देने की बात कही थी। महंगाई कम करने की बात कही थी। भ्रष्टाचार कम करने की बात कही थी। रोजगार प्रदान करने की बात कही थी। इन सब पर न सरकार ने ध्यान नहीं दिया। आने वाले समय में गैस सिलेंडर 500 रुपये दिया जाएगा व वृद्ध पेंशन दोगुनी की जाएगी। 250000 रोजगार प्रदान किये जाएंगे। निजीकरण समाप्त किया जाएगा।
वृद्धावस्था में कटी हुई पेंशन व बीपीएल कार्ड जो कटे हुए है वे बहाल किए जाएंगे। ओल्ड पेंशन बहाल की जाएगी। जो वायदे कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल व कर्नाटक में किये थे वह पूरे कर चुकी है। इस अवसर पर हुसैनपुर, डालियावास, नारायणपुर, खरसानकी, जैतड़ावास, सुलखा कई अन्य गांवों में झंडा वितरित किए। इस दौरान पूर्व सरपंच राजसिंह, पूर्व सरपंच देवेंद्र सिंह, दलवीर सिंह पूर्व पार्षद, सुली प्रधान, गजराज भांडोर, जगदीश, तकदीर हवलदार, सुभाष, महेंद्र सिंह, मुकुट जैतड़ावास आदि मौजूद रहे।