{"_id":"65db87b537c04c90840dd0f7","slug":"congress-campaigned-from-door-to-door-in-kosli-congress-in-every-house-rewari-news-c-198-1-rew1001-201285-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कोसली में घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस अभियान चलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कोसली में घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस अभियान चलाया
Mon, 26 Feb 2024 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 26 Feb 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस अभियान चलाते पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी। स्रोत : पार्टी
कोसली। घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस अभियान के तहत रोहतक लोकसभा प्रभारी दीपक वेद व कोसली विधानसभा इंचार्ज संजय यादव ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बव्वा, गढ़ी, नया गांव, पाल्हावास में दौरा किया। यहां लोगों से मुलाकात करते हुए कांग्रेस पार्टी की नीतियों का प्रचार किया।
प्रभारी दीपक ने कहा कि आज भाजपा सरकार से समाज का हर वर्ग दुखी है। सरकार की जन विरोधी नीतियों के चलते महंगाई और बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है जिससे जनता में रोष है। कोसली विधानसभा इंचार्ज संजय यादव ने कहा कि राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा से एक मात्र सांसद हैं जो राज्यसभा में जनता की समस्या को राज्यसभा उठाते है। कांग्रेस पार्टी ने संकल्प लिया है कि कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर 500 में गैस सिलिडर, ओल्ड पेंशन स्कीम दोबारा चालू की जाएगी, बिजली की 200 यूनिट फ्री, बुजुर्गों को 6 हजार पेंशन, गरीबों को मुफ्त प्लांट के अलावा महंगाई कम करने के प्रयास किए जाएंगे और युवाओं को पक्की नौकरी दी जाएगी। इस अवसर पर सम्राट राव, ओमप्रकाश डाबला, तिलक यादव, श्योराज पूर्व सरपंच भुरथला, गजराज पूर्व सरपंच, धर्मेंद्र ठाकुर, सतबीर मास्टर, सतीश प्रधान नाहड, बाबा अमर सिंह, बीजेंद्र पूर्व सरपंच, रामपत पूर्व सरपंच आदि मौजूद थे।
पूरा प्रदेश भाजपा-जजपा के कुशासन से त्रस्त : अविनाश
एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष अविनाश यादव ने कहा कि पूरा प्रदेश भाजपा-जजपा के कुशासन से त्रस्त है। किसान एमएसपी के लिए तरस रहे हैं, प्रधानमंत्री का 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने का वादा झूठा साबित हुआ है। युवा रोजगार के अवसरों के लिए तरस रहे हैं, कर्मचारी सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं। महिलाएं महंगाई के कारण घर चलाने में दिक्कतों का सामना कर रही हैं। प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है और राज्य में कानून व्यवस्था चौपट हो चली है। यादव ने कहा कि कोसली भी विकास की सड़क पर दौड़ रहा था लेकिन बीते दस सालों में कोसली को भी भेदभाव का शिकार होना पड़ा है।