फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Conducted public outreach to address the issues faced by senior citizens.

Rewari News: वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए किया जनसंपर्क

Mon, 24 Aug 2026 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 24 Aug 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Conducted public outreach to address the issues faced by senior citizens.
वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं को सुनते संस्था के पदाधिकारी। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के तहत लोक सेवा मंच के कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के समाधान को लेकर जनसंपर्क अभियान चलाया।
विज्ञापन

स्थानीय बस स्टैंड के समीप अपना बाजार में जनसंपर्क अभियान के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान और लोक सेवा मंच कोर कमेटी सदस्य बीके राम सिंह ने लोगों से संवाद किया। लोगों ने बताया कि बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक स्वास्थ्य, आर्थिक परेशानी, देखभाल की कमी और अकेलेपन से जूझ रहे हैं। कई बुजुर्ग मानसिक तनाव और उपेक्षा का जीवन जीने को मजबूर हैं।

अशोक प्रधान ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए समाज के युवाओं समेत सभी वर्गों को आगे आकर सहयोग करना चाहिए।
मंच ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को स्मरण पत्र भेजकर समस्या पीड़ित वरिष्ठ नागरिकों की मदद और उनकी मांगों के समाधान का आग्रह किया। मंच ने वरिष्ठ नागरिक हेल्पलाइन शुरू करने, सार्वजनिक परिवहन में रियायत, निशुल्क चिकित्सा सुविधा, वरिष्ठ नागरिक प्रोटोकॉल लागू करने, टोल टैक्स से छूट, प्रत्येक वार्ड में वरिष्ठ नागरिक क्लब, समर्पित आवासीय क्षेत्र और निशुल्क वृद्धाश्रम स्थापित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed