फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Condemn the attack on farmer leader Comrade Satyawan in Odisha

Rewari News: ओडिशा में किसान नेता कॉमरेड सत्यवान पर हमले की निंदा

Thu, 11 Dec 2025 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Condemn the attack on farmer leader Comrade Satyawan in Odisha
फोटो: 20रेवाड़ी। नेहरू पार्क में आयोजित निंदा सभा में भाग लेते वि​भिन्न संगठनों के प्रतिन
रेवाड़ी। संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय नेता और ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कॉमरेड सत्यवान पर उड़ीसा में हुए हमले के विरोध में सोमवार को नेहरू पार्क में किसान संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, वकीलों और स्थानीय नागरिकों ने एक निंदा सभा आयोजित की।
विज्ञापन

इस मौके पर संयुक्त किसान मोर्चा रेवाड़ी, एम्स संघर्ष समिति मनेठी, रामगढ़-भगवानपुर अस्पताल बनाओ संघर्ष समिति और विभिन्न किसान संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। सभा की अध्यक्षता पृथ्वी सिंह, अभय सिंह, अशोक कुमार और रामकुमार ने की।
विज्ञापन

गौरतलब है कि उड़ीसा के केओझर जिले में जिंदल-पॉस्को बहुराष्ट्रीय कंपनी के लिए किसानों की उपजाऊ भूमि अधिग्रहित करने का विरोध लगातार जारी है। इसी संघर्ष को समर्थन देने के लिए कॉमरेड सत्यवान जमुनापोसी गांव में किसान पंचायत को संबोधित कर लौट रहे थे, तभी कंपनी से जुड़े कथित गुंडों ने उन पर तथा अन्य चार किसान नेताओं पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमलावर उन्हें जबरन तिरुमूंगा पुलिस स्टेशन ले गए जहां पुलिस की मौजूदगी में बदसलूकी की गई और अवैध रूप से हिरासत में रखा गया। बाद में ग्रामीणों के जबरदस्त विरोध के बाद सभी को रिहा किया गया। सभा में एडवोकेट राजेंद्र सिंह ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही रेवाड़ी के किसान संगठनों ने तत्काल बैठक कर कड़ी निंदा की।

ओडिशा सरकार को भेजे गए ज्ञापन में मांग की गई कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, किसान आंदोलन में पुलिस दखल बंद हो और किसानों की उपजाऊ जमीन का जबरन अधिग्रहण रोका जाए। इस सभा में कैलाश चंद, समय सिंह, भगत सिंह सांभरिया, मूलचंद आर्य, अशोक मूसेपुर, सरपंच प्रतिनिधि भगवानपुर अनिल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed