फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Compensation should be given to farmers by girdawari of crops damaged due to rain: Captain

बारिश से खराब फसल की गिरदावरी कर किसानों को दिया जाए मुआवजा : कैप्टन

Tue, 03 Aug 2021 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Compensation should be given to farmers by girdawari of crops damaged due to rain: Captain
सेक्टर-18 के निकट बारिश के कारण सड़कों पर भरा पानी। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। बारिश के पानी ने चारों तरफ हाहाकार मचा रखा है। शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण आंचल भी बारिश से खूब प्रभावित हो रहा है। सरकार ने बारिश से पहले किसी प्रकार की कोई तैयारी नहीं की। उक्त बातें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने कही।
विज्ञापन

यादव ने कहा कि अब मौन धारण करने का समय नहीं है। बल्कि बारिश के कारण लोगों का जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई करने का समय है। शहरों में बारिश के कारण जिन लोगों का नुकसान हुआ है उसका सरकार को मुआवजा देना चाहिए। साथ ही बारिश से जिन फसलों को नुकसान हुआ है, सरकार उनकी विशेष गिरदावरी करवाकर किसानों को तुरंत मुआवजा दे। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के चलते आज किसानों पर आर्थिक बोझ और बढ़ गया है। इस बार भारी बारिश से फसलों को अधिक नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

फोन करने के बाद निकाला जाता है पानी
कैप्टन अजय सिंह ने कहा कि शहर में कई जगह पानी भर जाता है, जिसके लिए फोन आते हैं। जिला उपायुक्त से लेकर संबंधित सभी अधिकारियों को फोन करने के बाद पानी निकाला जाता है। लेकिन जब तक रेवाड़ी में स्ट्रोम वाटर ड्रेनेज सिस्टम नहीं डाला जाता, पक्का काम नहीं हो पाएगा। यादव ने कहा कि मसानी बैराज में रेवाड़ी, धारूहेड़ा व धारूहेड़ा सेक्टर- 4 का एसटीपी का गंदा पानी डाला जा रहा है। पानी को अच्छे से ट्रीट नहीं किया जा रहा है। इससे मसानी, खलियावास, तीतरपुर, निखरी, भटसाना, अलावलपुर, ततारपुर व खरखडा इत्यादि गांवों का पानी खराब हो रहा है। उसमें बहुत ही बदबू आती है, उस पानी में केमिकल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एम्स का श्रेय लेने की लगी होड़
एम्स निर्माण पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कैप्टन अजय सिंह ने कहा कि मौजूदा सरकार ने एम्स बनाने का श्रेय तो कई बार ले लिया। लेकिन कार्य कब शुरू होगा इस बात का जवाब कोई नहीं देता। अभी हाल ही में भाजपा नेताओं में श्रेय लेने की फिर से होड़ लग गई है। जबकि एम्स संघर्ष समिति को तो भाजपा नेता भूल ही गए, जिन्होंने एम्स के लिए इतना बड़ा संघर्ष किया। वहीं किसान भाइयों का भी आभार जताना चाहिए, जिन्होंने अपनी अमूल्य जमीन को कौड़ियों के भाव देकर एम्स का रास्ता साफ किया है। यदि अब जमीन पूरी हो गई है तो सरकार को जल्द से जल्द किसानों को मुआवजा देकर निर्माण कार्य शुरू कर देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed