{"_id":"6446c98137f644053c0c0d09","slug":"community-halls-will-be-built-in-13-villages-of-rewari-rewari-news-c-17-1-132123-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रेवाड़ी के इन 13 गांवों में बनेंगे कम्यूनिटी हॉल, लोगों को होगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रेवाड़ी के इन 13 गांवों में बनेंगे कम्यूनिटी हॉल, लोगों को होगी सुविधा
Mon, 24 Apr 2023 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 24 Apr 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
राजगढ़ में यहां बनाया जाएगा कम्यूनिटी हॉल।
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिले के बावल और रेवाड़ी खंड के 13 गांवों में पंचायत विभाग द्वारा कम्यूनिटी हॉल बनाए जाएंगे, जिनमें विवाह, निजी कार्यक्रम, महिला समूहों का गठन, बाल शिक्षण, स्वास्थ्य और स्वच्छता अभियान जैसे विभिन्न कार्यक्रम किए जा सकेंगे। इसके लिए विभाग ने निदेशालय को 72 लाख का प्रपोजल भेजा है, जिस पर मोहर लगते ही निर्माण कार्य चालू किया जाएगा।
बता दें कि इनमें 6 गांव रेवाड़ी खंड के और 7 गांव बावल खंड के शामिल हैं। केंद्र सरकार पूर्व में अविकसित खंड के विकास के लिए पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि योजना के तहत राशि उपलब्ध करवाती थी, जिसे बंद कर दिया गया। अब राज्य सरकार ने स्वर्ण जयंती खंड उत्थान योजना के तहत स्टेट फंड से अविकसित ब्लॉक को विकसित करने की पहल शुरू की है, जिसके तहत रेवाड़ी और बावल ब्लॉक के 13 गांवों में कम्यूनिटी हॉल का निर्माण किया जाएगा।
निदेशालय ने योजना के तहत डिमांड मांगी थी, जिसके लिए 42 लाख रेवाड़ी खंड के लिए और 30 लाख बावल खंड के लिए डिमांड भेजी गई है। प्रपोजल पर मोहर लगने की पूरी उम्मीद है। निदेशालय की ओर से स्वीकृति मिलते ही कार्य चालू कर दिया जाएगा। कम्यूनिटी हॉल बनने से गांवों में लोगों की काफी परेशानी खत्म हो जाएंगी। गांव में आर्थिक संकट से जूझ रहे लोगों को अपने बच्चों की शादी के लिए मैरिज हॉल बुक करवाना पड़ता था, जिसकी अब उन्हें टेंशन खत्म हो जाएगी और कम्यूनिटी हॉल में निशुल्क कोई भी कार्यक्रम कर सकेंगे।
विज्ञापन
गांवों को सभा आयोजित करने में होगी आसानी
कम्यूनिटी हॉल से गांव के किसी एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि सभी लोगों को लाभ होगा। इसमें किसी भी प्रकार का सार्वजनिक या निजी कार्यक्रम किया जा सकता है। यहां तक की पुलिस और प्रशासन को भी इससे लाभ होगा। इसमें ग्रामीण किसी भी तरह का कार्यक्रम या सभा आयोजित कर सकेंगे। पुलिस अभियान चलाकर इस हॉल में इकट्ठे कर लोगों को बढ़ते अपराध के प्रति जागरूक कर सकती है। वहीं प्रशासनिक अधिकारी भी इस हॉल में लोगों को इकट्ठे कर सरकारी योजनाओं के बारे में उन्हें बता सकते हैं। सरकार की इस मुहिम से गांव का विकास भी होगा।
इन 13 गांवों में बनेंगे कम्यूनिटी हॉल
जिन गांवों में कम्यूनिटी हॉल बनेंगे उनमें रेवाड़ी खंड के गंगाचया जाट, हुसैनपुर, शहबाजपुर खालसा, काकोड़िया, छिल्लर, भाड़ावास और बावल खंड के मंगलेश्वर, खरखड़ी, आशियाकी माजरा, अलावलपुर, रणसी माजरी, कनुका व राजगढ़ गांव शामिल हैं।
रेवाड़ी खंड के 6 और बावल खंड के 7 गांवों में कम्यूनिटी हॉल बनाए जाएंगे, जिससे गांवों को काफी फायदा होगा। इसके लिए जिला पंचायत की ओर से निदेशालय को प्रपोजल भेजा जा चुका है, उच्च अधिकारियों की स्वीकृति मिलते ही कार्य चालू किया जाएगा।
- नरेंद्र कुमार, कार्यकारी अभियंता पंचायत विभाग रेवाड़ी।