{"_id":"69726730c033a2b9d704a481","slug":"common-citizens-will-be-able-to-use-the-government-iti-library-and-workshop-rewari-news-c-198-1-rew1001-232489-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सरकारी आईटीआई लाइब्रेरी और वर्कशॉप का उपयोग कर सकेंगे आम नागरिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सरकारी आईटीआई लाइब्रेरी और वर्कशॉप का उपयोग कर सकेंगे आम नागरिक
Thu, 22 Jan 2026 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 22 Jan 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय हरियाणा ने आम नागरिकों के लिए एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया है, जिससे आमजन सरकारी आईटीआई की लाइब्रेरी और वर्कशॉप की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि प्रदेश सरकार ने यह एक नई पहल की है, जिसके माध्यम से आम नागरिक आईटीआई की वर्कशॉप और उसमें मौजूद उपकरणों का इस्तेमाल कर सकेंगे। साथ वहां की लाइब्रेरी का भी इस्तेमाल कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि कोई भी नागरिक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से इस सेवा का लाभ उठा सकता है।
इस सुविधा का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण एडवांस बुकिंग के तहत किया गया है ताकि किसी को कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर पंजीकरण के बाद ही इसका लाभ उठाया जा सकेगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की स्किल डेवलपमेंट को एक नई दिशा प्रदान करने के लिए यह पोर्टल एक ऐतिहासिक पहल का काम करेगा। उन्होंने बताया कि नागरिकों को सरकारी आईटीआई की लाइब्रेरी और वर्कशॉप की सुविधा का लाभ लेने के लिए पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।