फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Committee will inspect the contaminated water being released in Masani barrage with DC on 24th

मसानी बैराज में छोड़े जा रहे दूषित पानी का 24 को डीसी के साथ कमेटी करेगी निरीक्षण

Fri, 18 Nov 2022 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Committee will inspect the contaminated water being released in Masani barrage with DC on 24th
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मसानी बैराज में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण व जनस्वास्थय विभाग की ओर डाले जा रहे दूषित पानी को लेकर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की ओर से एक कमेटी का गठन किया गया है। इसमें चेयरमैन रेवाड़ी डीसी अशोक कुमार गर्ग को बनाया गया। यह कमेटी 24 नवंबर को मसानी बैराज का निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन

गांव खरखड़ा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश यादव ने 30 नवंबर को केंद्रीय प्रदूषण मंत्रालय, हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहित एनजीटी को शिकायत भेजी थी। उन्होंने शिकायत में बताया कि मसानी बैराज में जिले के 6 सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांटों, जिसमें एक हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण धारूहेड़ा और 5 जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदूषित पानी से आसपास के गांव खरखड़ा, खलियावास, ततारपुर खालसा, भटसाना और निखरी सहित अन्य गावों का भूमिगत जलस्तर खराब होने के साथ ही वातावरण भी प्रदूषित हो रहा था। इस बढ़ती समस्या पर पिछले महीने प्रदूषण नियंत्रण विभाग के धारूहेड़ा क्षेत्रीय अधिकारी ने जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा छोड़े जा रहे प्रदूषित पानी की जांच करा विभाग के खिलाफ जुर्माना लगाने के बाद भी पानी को नहीं रोका जा रहा था। एनजीटी कोर्ट दिल्ली में अक्तूबर माह में हुई सुनवाई के बाद चीफ सेक्रेटरी हरियाणा के माध्यम से हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड डीएमसी रेवाड़ी और डीसी रेवाड़ी को नोटिस जारी कर एक संयुक्त टीम बनाकर शिकायतकर्ता प्रकाश यादव की उपस्थिति में प्रदूषण फैलाने वाले उपक्रमों की जांच कर एक महीने के अंदर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश जारी किए गए थे। अब कमेटी जांच कर अपनी रिपोर्ट एनजीटी को भेजेगी, जिसकी अगली सुनवाई जनवरी 2023 में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed