{"_id":"573621b44f1c1bb36b919e86","slug":"coloney-people-protest-to-stop-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलोनीवॉसियों ने ट्रेन रोककर किया प्रदर्शन.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलोनीवॉसियों ने ट्रेन रोककर किया प्रदर्शन.
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Sat, 14 May 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
ग्रिल लगाने पर विरोध जताते कॉलोनीवासी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के चर्चित डबल फाटक पर फाटक के दोनों ओर लोहे की ग्रिल से रास्ता रोकने के विरोध में यहां के निवासियों ने दिल्ली-जयपुर रेल रोककर रोष जताया। कॉलोनीवासी फाटक के पास ग्रिल नहीं हटने तक नगर परिषद चेयरपर्सन शकुंतला भांडोरिया के नेतृत्व में टेंट लगाकर धरने पर बैठ गए।
लोगों का कहना कि यदि रेलवे प्रशासन ने जल्द ही ग्रिल नहीं हटाई तो ट्रैक पर आकर सभी ट्रेनों को रोकने का काम किया जाएगा। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे भारी रेलवे पुलिस ने ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना करवाया। वहीं रेलवे प्रशासन की ओर से लोगों से मिलने पहुंचे अभय शर्मा के समझाने पर भी लोग ग्रिल हटने तक धरने पर बैठे रहने पर अड़े रहे। अभय शर्मा ने बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेश के बाद ही यहां पर ग्रिल लगाई गई है। गौरतलब है कि डबल फाटक के बंद रहने के कारण शहर की छह से अधिक कॉलोनीवासी एवं दर्जनों गांव के लोग यहीं से होकर गुजरते हैं। लोगों की मांग है कि जब तक फाटक पर अंडरपास का काम शुरू नहीं होता ग्रिल को हटाया जाए।
पांच मिनट का सफर हुआ आधा घंटा
गुलाबी बाग, आदर्श नगर, कंकरवाली, विकास नगर, शिव कालोनी, अजय नगर, रामसिंहपुरा मोहल्ले, चांदावास, बूढ़पुर, गोकलगढ़, हजारीवास समेत कई गांवों के लोग डबल फाटक के रास्ते का गेट बंद होने के बावजूद शहर आने के लिए उपयोग करते हैं। फाटक बंद होने के बाद दोपहिया वाहन और पैदल लोगों के लिए आनेे-जाने वाली जगह बंद होने से सफर पांच मिनट की बजाय बढ़कर आधा घंटे से भी अधिक का हो गया है।
विज्ञापन
भारी पुलिस बल के बावजूद एक आदमी ने रोक दिया ट्रेन को
शुक्रवार चार बजे के बाद ग्रिल हटाने के विरोध में धरने पर बैठने पहुंचे लोग टेंट लगा ही रहे थे कि इसी बीच एक व्यक्ति डंडे पर लाल कपड़ा बांधकर दिल्ली से जयपुर जाने वाली गाड़ी संख्या 9725 के सामने खड़ा हो गया। ट्रेन रुकवाने के लिए ट्रैक पर पहुंचे व्यक्ति को जब तक पुलिस बल रोकता तब तक गाड़ी रूक चुकी थी। पुलिस ने पहुंचकर व्यक्ति को ट्रैक से हटाया और गाड़ी को रवाना किया।
अक्तूबर-2015 में भी लगी थी ग्रिल
कॉलोनिवासियों का नेतृत्त्व कर रही नप चेयरप्रर्सन शकुंतला भांडोरिया एवं नगर पार्षद सत्यनारायण ने बताया कि अक्तूबर 2015 में भी डीआरएम अंजली गोयल के आदेश पर ग्रिल लगाई गई थी। लेकिन विरोध के बाद अंजली गोयल के रेवाड़ी आगमन पर ग्रिल को हटा दिया गया था। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के समय से ही यहां के कॉलोनी के लोगों एवं दर्जनों गांव के लिए यह केवल एक मात्र रास्ता है। उन्होंने कहा कि डबल फाटक हमेशा ही बंद रहता है। इससे फाटक के पास से निकलना यहां के लोगों के लिए रास्ता रह जाता है। उन्होंने कहा कि जब तक ग्रिल नहीं हटेंगी धरना चलता रहेगा। इस अवसर पर विजय यादव, जसवीर यादव, पूर्व एसडीओ रामकुमार, कमल शर्मा, नरेश र ोहिल्ला एवं राकेश सोनी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
-------------
वर्जन-विभागीय काम चल रहा है। इसलिए उच्च अधिकारियों ने फाटक के दोनों तरफ के रास्ते रोकने के आदेश दिए हैं। ग्रामीणों के विरोध की बात उच्च अधिकारियों तक पहुंचा दी गई है।
-अभय शर्मा, क्षेत्रीय रेलवे अधिकारी