फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Colleges have not even received applications amounting to 60 percent of available seats for undergraduate admissions.

Rewari News: स्नातक में दाखिले के लिए कॉलेजों में 60 प्रतिशत आवेदन भी नहीं आए

Sun, 28 Jun 2026 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 28 Jun 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Colleges have not even received applications amounting to 60 percent of available seats for undergraduate admissions.
खड़खड़ा स्थित राजकीय महाविद्यालय में स्नातक प्रवेश के आवेदनों का सत्यापन करते अध्यापक। संवाद
रेवाड़ी। जिले के सरकारी, एडेड और सेल्फ फाइनेंस महाविद्यालयों में स्नातक में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून है। अब दो दिन बचे हैं। इसके बाद भी अधिकतर कॉलेजों में आवेदन कम आए हैं।
विज्ञापन

जिले के 11 राजकीय महाविद्यालयों में करीब 5,380 सीटें हैं लेकिन अब तक इन सीटों के मुकाबले 60 प्रतिशत आवेदन भी प्राप्त नहीं हुए हैं। कॉलेज प्रशासन को उम्मीद है कि अंतिम दो दिनों में विद्यार्थी आवेदन करेंगे। उच्च शिक्षा विभाग ने इस बार विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए आवेदन की अंतिम तिथि तीन बार बढ़ाई।
विज्ञापन

अंतिम तिथि के बाद 1 जुलाई तक आवेदन पत्र में संशोधन का अवसर मिलेगा। इसके बाद कॉलेज स्तर पर दस्तावेजों का सत्यापन और आपत्तियों का निपटान 6 जुलाई तक किया जाएगा। उसके बाद सभी पात्र अभ्यर्थियों की मेरिट सूची 8 जुलाई को प्रदर्शित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम चरण की प्रोविजनल मेरिट सूची 9 जुलाई और अंतिम मेरिट सूची 10 जुलाई को जारी होगी। प्रथम चरण में चयनित विद्यार्थियों को 11 से 15 जुलाई के बीच प्रवेश शुल्क जमा कराना होगा।
दूसरे चरण की प्रोविजनल मेरिट सूची 16 जुलाई और अंतिम मेरिट सूची 17 जुलाई को जारी होगी। दूसरे चरण में चयनित विद्यार्थियों को 18 से 22 जुलाई तक शुल्क जमा कराने का अवसर मिलेगा। इसके बाद भी यदि सीटें खाली रहती हैं तो 23 जुलाई से फिजिकल काउंसलिंग शुरू होगी।
ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल 24 जुलाई को दोबारा खोला जाएगा ताकि अभ्यर्थी नया पंजीकरण या आवेदन में संशोधन कर सकें। 25 से 31 जुलाई तक बची हुई सीटों के लिए फिजिकल काउंसलिंग होगी, जबकि 1 से 7 अगस्त तक विलंब शुल्क के साथ प्रवेश प्रक्रिया जारी रहेगी।
----------
अभी ये है आवेदन की स्थिति
जिले के 11 सरकारी महाविद्यालयों में करीब 5380 सीटों के मुकाबले कम आवेदन प्राप्त हुए हैं। कोसली स्थित राजकीय महाविद्यालय में बीए की 220 सीटों के लिए 452 आवेदन प्राप्त हुए हैं। बीकॉम की 80 सीटों पर 58, बीएससी लाइफ साइंस की 80 सीटों पर 114 तथा बीएससी फिजिकल साइंस की 160 सीटों के मुकाबले 149 आवेदन आए हैं। खरखड़ा स्थित राजकीय महाविद्यालय में बीए की 320 सीटों के लिए 162 आवेदन प्राप्त हुए हैं। बीकॉम की 160 सीटों पर 90 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। बीएससी फिजिकल साइंस की 80 सीटों के मुकाबले केवल 11 आवेदन पहुंचे हैं, जबकि बीएससी मेजर इन केमिस्ट्री की 40 सीटों पर 16 आवेदन मिले हैं।

-
वर्जन
स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि में दो दिन शेष हैं। अभ्यर्थी 1 जुलाई तक अपने आवेदन पत्र में आवश्यक संशोधन कर सकेंगे। 10 जुलाई को अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी। इसके आधार पर महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।-त्रिदेव, नोडल एडमिशन अधिकारी, राजकीय महाविद्यालय कोसली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed