फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   cold, school

एक डिग्री पहुंचा पारा, चार डिग्री गिरकर अधिकतम तापमान भी रहा नौ पर

Sun, 29 Dec 2019 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
cold, school
cold, school - फोटो : Rewari
शहर और आसपास के क्षेत्रों में एक सप्ताह से जबरदस्त ठंड पड़ रही है। शनिवार की रात सर्दी ने इस सीजन का रिकार्ड तोड़ दिया। इसके चलते रात का पारा 1.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सुबह लोग सर्दी से बेहाल रहे। हालांकि दिन में कुछ देेर धूप निकलने के बाद लोगों को राहत मिली, लेकिन दिन का अधिकतम तापमान 9 डिग्री होने से धूप बेअसर रही। पिछले एक सप्ताह से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं सर्दी के कारण रबी की फसलों को फायदा होगा।
विज्ञापन

बता दें कि कुछ दिन पहले बारिश होने और बर्फीले हवाएं चलने से जिला के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दिसंबर के शुरूआत में दक्षिण पश्चिमी व उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाओं के चलते तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज हुई थी। 27 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री व अधिकतम 12.8 तापमान था। सर्द के कारण मरीजों की अस्पताल में भीड़ रही।
विज्ञापन

ठंड से घरों में दुबके रहे लोग
न्यूनतम तापमान में अचानक गिरावट दर्ज किए जाने से क्षेत्र में जबरदस्त ठंड पड़ रही है। ठंड के कारण सुबह-सवेरे लोग घरों में दुबके रहे। इससे स्कूल, कॉलेजों व दफ्तरों में भी असर पड़ा। दस बजे बाद बाजारों व दफ्तरों में लोगों की चहल-पहल दिखाई दी। ठंड के कारण लोगों का बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल 28 दिसंबर को 2.5 डिग्री दर्ज किया गया था न्यूनतम तापमान
इस साल शनिवार की रात सबसे सर्द रात थी। हालांकि साल 2018 में देखे तो 28 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 2.5 था जबकि अधिकतम 19 डिग्री था। ऐसे में देखा जाए तो दोनों साल शनिवार की रात सर्द रही। हालांकि साल 2017 में 28 दिसंबर अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 4 डिग्री था।

स्कूल बंद करने की मांग
एक सप्ताह से चल रही शीतलहर से सुबह बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। अभिभावकों का कहना है कि जिला प्रशासन को मौसम को देखते हुए छोटे बच्चों के स्कूल के समय में बदलाव करना चाहिए। अधिक सर्दी पड़ने की संभावना हो तो छोटे बच्चों के स्कूलों को बंद किया जाए। बच्चों को शीतलहर के चलते सुबह कंपकंपाते हुए स्कूल में पहुंचना पड़ता है। अभिभावकों का कहना है कि शीत लहर के कारण स्कूलों में अवकाश होना चाहिए।
ऐसे गिरा पारा साल 2019
दिन अधिकतम न्यूनतम
28 दिसंबर 9.0 1
27 दिसंबर 12.8 3
26 दिसंबर 18.5 3.5
25 दिसंबर 20.5 3
24 दिसंबर 20.2 2.5
23 दिसंबर 21.5 1.5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed