फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   CM fulfilled the promise of Union Minister to build a military museum after 5 months

Rewari News: सैन्य संग्रहालय बनाने का केंद्रीय मंत्री का वादा 5 माह बाद सीएम ने निभाया

Tue, 18 Mar 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 18 Mar 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
CM fulfilled the promise of Union Minister to build a military museum after 5 months
फोटो : 02प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के नायक राव तुला राम की प्रतिमा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। गृह मंत्री अमित शाह ने पांच माह पहले 27 सितंबर 2024 को रेवाड़ी में चुनावी जनसभा में तीसरी बार सरकार बनने पर रेवाड़ी में सैन्य संग्रहालय बनवाने की घोषणा की थी। गृह मंत्री के इस वादे को निभाते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बजट में रेवाड़ी में सैन्य संग्रहालय की स्थापना कराने की घोषणा की है।
चुनावी सभा में गृहमंत्री ने कहा था कि राव तुलाराम से लेकर अभी तक के सभी शहीदों की स्मृति में सैन्य संग्रहालय बनाया जाएगा। उनकी घोषणा पर लोगों ने तब खुशी जाहिर की थी। चुनाव में कोसली, बावल और रेवाड़ी विधानसभा में भाजपा को जीत मिली थी। पूर्व सैनिक संगठन, सामाजिक संगठनों और क्षेत्रवासियों की ओर से सैन्य संग्रहालय स्थापित करने की मांग लंबे समय से की जा रही है। सैन्य संग्रहालय रेवाड़ी के माध्यम से लोग सैन्य गाथा को जान सकेंगे।
विज्ञापन

गृहमंत्री ने किए थे दो अन्य बड़े वादे, जिनका बजट में जिक्र नहीं : गृहमंत्री अमित शाह ने तीसरी बार सरकार बनने पर रेवाड़ी में सबसे बड़ी सरसों तेल की कोऑपरेटिव फैक्ट्री स्थापित करने और आईएमटी खरखौदा की दर्ज पर औद्योगिक शहर स्थापित करने का ऐलान किया था। इन दो वादों का बजट में जिक्र नहीं किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वजह से रेवाड़ी को कहा जाता है सैनिकों की खान

दिल्ली की गद्दी पर बैठने वाले अंतिम हिंदू शासक हेमचंद्र विक्रमादित्य की शिक्षा-दीक्षा और लालन-पालन रेवाड़ी में हुआ था। हेमचंद्र ने कई लड़ाइयां लड़ी थीं और अकबर की सेना को हराया था। उनकी हवेली अब भी शहर में स्थित है। राव तुलाराम ने 1857 में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। उनकी वीरता को आज भी याद किया जाता है। 1962 के रेजांगला युद्ध में रेवाड़ी के सैनिकों ने अहम भूमिका निभाई थी। इसमें एक कंपनी रेवाड़ी क्षेत्र के सैनिकों की थी, जिन्होंने वीरता का परिचय दिया था। जब भी देश के सैनिकों की बात होती है तो रेवाड़ी का जिक्र इसलिए भी होता है कि यहां के बड़ी संख्या में युवा सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करते हैं।

बजट में यह भी की गई हैं घोषणाएं

गृहमंत्री ने रेवाड़ी में विश्वकर्मा महाविद्यालय, दंगल के लिए अखाड़ा, ओलंपिक खेल नर्सरी और 2500 की क्षमता वाला बड़ा सभागार बनाने, 6 महीने में नए मेडिकल कॉलेज की शुरुआत करने, हर गांव में महिला चौपाल बनाने और लाडो लक्ष्मी योजना के तहत हरियाणा की हर महिला को 2100 रुपये प्रति माह देने का ऐलान किया था। बजट में इनका जिक्र किया गया है।

वर्जन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बजट में रेवाड़ी में सैन्य संग्रहालय स्थापित करने का प्रस्ताव रखा है। लोग लंबे समय से यह मांग कर रहे थे। बजट में इस बजट में सभी वर्गों का विशेष ध्यान रखा गया है। महिलाओं और युवाओं पर खास फोकस किया गया है। हर्बल पार्क के लिए बजट पेश किया है।-डॉ. वंदना पोपली, भाजपा जिलाध्यक्ष, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed