फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   CM Flying team inspected Bimla Devi Clinic and Therapy Centre, medicines and equipment sealed

Rewari News: सीएम फ्लाइंग ने बिमला देवी क्लीनिक व थेरेपी सेंटर की जांच, दवाएं और उपकरण सील

Sun, 21 Jun 2026 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 21 Jun 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
CM Flying team inspected Bimla Devi Clinic and Therapy Centre, medicines and equipment sealed
अस्पताल में जांच करती प्रशासन की टीम। स्रोत : प्रशासन - फोटो : सांकेतिक
कोसली। सीएम फ्लाइंग और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार को गुड़ियानी रोड स्थित बिमला देवी क्लीनिक व थेरेपी सेंटर में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े दस्तावेजों और दवाइयों की जांच की। पुलिस बल की मौजूदगी में हुई कार्रवाई में क्लीनिक में मौजूद अंग्रेजी दवाएं और उपकरण सील कर दिए गए। दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

डॉक्टर विद्यासागर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि बिमला देवी पेन क्लीनिक एवं थेरेपी सेंटर में बिना सक्षम चिकित्सक के मरीजों का उपचार किया जा रहा है। शिकायत पर सीएम फ्लाइंग और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने अस्पताल में जांच की।
विज्ञापन

इस दौरान टीम ने अस्पताल में रखी दवाओं, चिकित्सा उपकरणों, मरीजों के रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों की पड़ताल की। अस्पताल परिसर में अंग्रेजी दवाइयां और विभिन्न चिकित्सा उपकरण मिले। अस्पताल संचालक मधु चिकित्सकों की डिग्रियां, अस्पताल के पंजीकरण संबंधी दस्तावेज और दवाइयों के रखरखाव एवं उपयोग से जुड़े रिकॉर्ड मौके पर प्रस्तुत नहीं कर सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. विद्यासागर ने बताया कि अस्पताल से बरामद दवाइयों और उपकरणों को सील कर दिया गया है। जब्त किए गए दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जांच के दौरान यह भी देखा जा रहा है कि अस्पताल में चिकित्सा सेवाएं नियमानुसार संचालित की जा रही थीं या नहीं तथा वहां तैनात स्टाफ के पास आवश्यक योग्यता और अनुमति मौजूद थी या नहीं।

------------
स्वास्थ्य विभाग ने कोसली थाना पुलिस को दी थी लिखित शिकायत

डॉ. विद्यासागर ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर संबंधित अधिकारियों को भेजी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कोसली थाना पुलिस को भी लिखित शिकायत सौंप दी है ताकि आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा सके। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिले में बिना मान्यता, पंजीकरण या योग्य चिकित्सकों के चिकित्सा सेवाएं देने वाले संस्थानों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। विभाग लोगों से भी अपील कर रहा है कि उपचार के लिए केवल पंजीकृत और मान्यता प्राप्त अस्पतालों व चिकित्सकों की सेवाएं ही लें तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना तुरंत स्वास्थ्य विभाग को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed