फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   CM Flying raided in Ranoli

Rewari News: सीएम फ्लाइंग का रणौली में छापा

Sat, 18 Mar 2023 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 18 Mar 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
CM Flying raided in Ranoli
बावल। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की रेवाड़ी टीम ने राणौली में अवैध खनन (मिट्टी) के संबंध में छापा डाला लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही वहां से लोग गायब हो गए। टीम को दो एकड़ भूमि में अवैध रूप से 6 फीट तक खनन हुआ मिला।
विज्ञापन

दरअसल सीएम फ्लाइंग की टीम ने जिले में अवैध खनने माफिया के खिलाफ अभियान छेड़ा हुआ है। टीम इससे पहले भी अवैध खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। गुप्त सूचना के आधार पर उड़नदस्ता रेवाड़ी के उप निरीक्षक सतेंद्र कुमार और खनन निरीक्षक कुमारी आरजू की संयुक्त टीम द्वारा थाना क्षेत्र बावल के गांव राणौली में अवैध खनन (मिट्टी) के संबंध में दलीप सिंह निवासी राणौली के खेत में छापा मारकर कार्रवाई की गई। टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही खेत मालिक पहले ही गायब मिला, लेकिन मौके से लगभग दो एकड़ कृषि योग्य भूमि में अवैध रूप से करीब फीट गहराई तक खनन हुआ मिला। खनन निरीक्षक कुमारी आरजू ने बताया कि सूचना मिली थी कि गांव राणौली में एक खेत से मिट्टी का खनन किया जा रहा है। खेत मालिक ने मिट्टी उठाने के लिए कोई अनुमति नही ली है, उक्त जमीन मालिक को नोटिस देने उपरांत नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed