{"_id":"6751f55a22effca55e012ef4","slug":"cm-flying-imposed-fine-of-rs-3-lakh-on-four-overloaded-dumpers-rewari-news-c-198-1-rew1001-212416-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सीएम फ्लाइंग ने चार ओवरलोड डंपरों पर लगाया 3 लाख रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सीएम फ्लाइंग ने चार ओवरलोड डंपरों पर लगाया 3 लाख रुपये जुर्माना
Fri, 06 Dec 2024 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 06 Dec 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
टीम की तरफ से कब्जे में लिया गया ओवरलोड डंपर।
रेवाड़ी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम की तरफ से वीरवार को ओवरलोड डंपरों पर कार्रवाई की गई है। इस दौरान एनएच-48 पर चल रहे ओवरलोड डंपरों को जांच कर 4 का चालान आरटीए विभाग की टीम ने किया।
टीम ने एक डंपर पर 85 हजार, दूसरे पर 79 हजार, तीसरे पर 1.3 लाख और चौथे पर 37 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। डंपरों पर कुल 3 लाख 4 हजार रुपये का चालान करने उपरांत उन्हें जब्त कर लिया गया। उपरोक्त सभी डंपरों का चालान उप पुलिस अधीक्षक, गुप्तचर विभा, मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की नेतृत्व में आरटीए विभाग द्वारा अम्ल में लाई गई है।
दरअसल, विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थी कि ओवरलोड डंपर हाईवे से गुजरते हैं। इनके चालक इन्हें काफी तेजी से चलाते हैं। इस पर संज्ञान लेते हुए प्रशासन की एक टीम का गठन किया गया। टीम में निरीक्षक राजेश कुमार, एएसआई कर्मपाल, सचिन मनोज कुमार व अन्य अधिकारी शामिल रहे।