{"_id":"5f5d043b8ebc3e4d6a6f9e6c","slug":"cm-flaying-ghee-shopkeeper-rewari-news-rtk5732873147","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली घी का कारोबार करने वालों पर सीएम फ्लाइंग ने की छापामारी, दो दुकानों से लिए सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली घी का कारोबार करने वालों पर सीएम फ्लाइंग ने की छापामारी, दो दुकानों से लिए सैंपल
विज्ञापन
शहर में तेजी से पैर पसार रहा नकली देसी घी के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए शनिवार शाम को सीएम फ्लाइंग की टीम ने छापामार कार्रवाई की। फ्लाइंग की छापामार कार्रवाई की सूचना मिलते ही नकली देेसी घी का कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार तो अपनी दुकानों को बंद कर भाग गए।
सीएम फ्लाइंग की टीम ने शनिवार की शाम को इंस्पेक्टर अजय कुमार के नेतृत्व में कटला बाजार के मोड के समीप आर्य समाज मंदिर रोड पर सीएम फ्लाइंग की टीम ने एक व्यक्ति के गोदाम में रखे घी के सैंपल लिए है। इसके साथ ही गुर्जरवाड़ा चौक पर एक बीज भंडार के यहां भी सैंपल लिए गए है।
बता दें कि रेवाड़ी में नकली देसी घी का कारोबार बड़े स्तर पर होता है। 1400 रुपए प्रति किलोग्राम बिकने वाला देसी घी मात्र 500 रुपए में बेचा जा रहा है। शहर के रेलवे रोड पर शंकर मार्केट के सामने, बारा हजारी रोड के अलावा कई अन्य स्थानों पर नकली घी बेचा जा रहा है। स्थानीय लोगों द्वारा कई बार नकली घी को लेकर शिकायत भी की गई है। सीएम फ्लाइंग की कार्रवाई से नकली कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।